झाँसी। जिला कृषि अधिकारी द्वारा जनपद के किसान बन्धुओं को अवगत कराया गया है कि रबी फसलों की बुवाई हेतु फॉस्फेटिक उर्वरकों की सतत उपलब्धता बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी के विशेष प्रयास से जनपद को आज दिनांक 27-10-2024 को इफको कंपनी की 2693 मैट्रिक टन एवं RCF कंपनी की 1100 मैट्रिक टन कुल 3793 मैट्रिक टन DAP प्राप्त हुई है जिसमे से इफको कंपनी की 2693 मैट्रिक टन मात्रा सहकारी समितियों एवं इफको बाजार तथा एग्री जंक्शन केंद्रों को एवं RCF कंपनी की 1100 मैट्रिक टन मात्रा निजी क्षेत्र के विक्री केंद्रों के माध्यम से कृषक बन्धुओं को उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में अक्टूबर माह के लक्ष्य DAP-12424, NPK-04 एवं SSP-1030 मैट्रिक टन के सापेक्ष 13173 मैट्रिक टन DAP, 1629 मैट्रिक टन NPK एवं 1010 मैट्रिक टन SSP की उपलब्धता हो चुकी है। वर्तमान में जनपद में यूरिया 13565 मैट्रिक टन, DAP-7680 मैट्रिक टन, NPK-1170 मैट्रिक टन एवं SSP-773 मैट्रिक टन की उपलब्धता है।
रबी फसलों की बुवाई हेतु फॉस्फेटिक उर्वरकों की सतत उपलब्धता बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी के विशेष प्रयास