• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दीवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर झांसी मंडल द्वारा की गई विशेष तैयारियां

ByNeeraj sahu

Oct 27, 2024

(1)
दीवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर झांसी मंडल द्वारा की गई विशेष तैयारियां
त्यौहारों के लिए पूरी तरह तैयार है झांसी रेल मंडल
आरपीएफ और वाणिज्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद

दीवाली और छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ के दृष्टिगत मंडल रेल प्रबंधक, दीपक कुमार सिन्हा के मार्गनिर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में झांसी रेल मण्डल की टीम द्वारा रेल यात्रियों को हर संभव सुविधा प्रदान करने का प्रयास निरंतर जारी है । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशों के क्रम में वाणिज्य विभाग द्वारा दीवाली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई है। सभी प्रमुख स्टेशनों के स्टेशन निदेशक, स्टेशन प्रबन्धक/अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक तथा मुख्य टिकट निरीक्षकों को स्टेशन पर आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए सतर्क निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही सुगमतापूर्वक यात्रियों को ट्रेन में बिठाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है ।

यात्रियों की सुगम यात्रा और समस्याओं के त्वरित निदान और निगरानी के लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारीयों तथा वाणिज्य निरीक्षकों की पालीवार तैनाती की गई है। दिवाली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए मंडल के प्रमुख स्टेशनों वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, ललितपुर, मुरैना, उरई, चित्रकूट, महोबा, बांदा आदि स्टेशनों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू किये गये हैं। इसके अतिरिक्त बुकिंग पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है की वे त्योहार के दौरान भीड़ पर सतर्क निगरानी रखें तथा भीड़ होने तुरंत त्वरित रूप से अतिरिक्त काउंटर खुलवाकर भीड़ को नियंत्रित करें।

खंड के वाणिज्य निरीक्षकों एवं बुकिंग पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया है की दीवाली एवं छठ पर्व को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की भीड़ का आकलन करें। आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध सभी कर्मचारियों द्वारा सभी काउंटर खुलवाना सुनिश्चित करें। प्रमुख स्टेशनो पर उपलब्ध सभी एटीवीएम चालू रखने तथा सभी फैसीलिटेटर ड्यूटी पर रोटेशन में रखे जाने का निर्देश दिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों तथा गाड़ियों मे खान-पान की अतिरिक्त उपल्ब्धता, गाड़ियों के कोचों तथा स्टेशनों पर साफ सफाई, स्टेशनों पर गाड़ियों एवं अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं का उद्घोषणा प्रणाली से प्रसारण, स्पेशल गाड़ियों के संचालन सबन्धित सूचना अखबारो मे प्रसारित, सूचना बोर्ड पर सभी यात्री गाड़ियों की नियमित रूप से अपडेट करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए है।

वहीं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में रेलवे सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गयी है। प्लेटफार्म पर अधिक से अधिक बल सदस्य, एवम महिला बल सदस्य, और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है। राजकीय रेल पुलिस के साथ समन्वय रखते हुए गाड़ियों में ज्वलनशील पदार्थ, पटाखे, अल्कोहल एवं अन्य संवेदनशील वस्तुओं का परिवहन ना हो सके इसके लिए सघन चेकिंग व जांच की जा रही है।
महत्वपूर्ण गाड़ियों के आवागमन के समय, व गाड़ियों के टर्मिनेशन स्थान पर स्वान दस्ते द्वारा गाड़ियों की चेकिंग कराई जा रही है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों को अपरिचित व्यक्तियों से कोई खाने-पीने आदि का सामान न लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए बल सदस्य PA सिस्टम व स्टीकर के माध्यम से यात्रियों को जागरुक कर रहे हैं, इस कार्य में स्वयंसेवी संस्था आर पी एफ मित्र का भी सहयोग लिया जा रहा है। जवानों की उपलब्धता अधिक से अधिक रखने के लिए उनके अवकाश बंद किए गए हैं आवश्यकता अनुसार 12 घंटे ड्यूटी शिफ्ट भी लगाई जा रही है , एवम्
उच्च अधिकारियों द्वारा सुरक्षात्मक कार्रवाई सुचारू संचालन का सघन पर्यवेक्षक किया जा रहा है।

दीवाली एवं छठ पर्व मे गाड़ियों मे खतरनाक, विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थों तथा पटाखों की कोचों मे परिवहन को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। गाड़ियों के सामान्य डिब्बों मे यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त टिकट चेकिंग कर्मचारी एवं रेलवे सुरक्षा बलों की उप्लब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। स्टेशनों पर उपलब्ध सभी यात्री सुविधाओ को सभी विभागों से समन्वय कर सही रूप से संचालित रखने हेतु निर्देशित किया गया, इसके अतिरिक्त वेटिंग रूम तथा शौचालयों की नियमित सफाई, व्हील चेयर की उपलब्धता पर विशेष निगरानी रखा जाना निर्देशित है।

(2)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु निम्‍न त्योहार विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है जिसका विवरण निम्‍नवत है:-

1. गाड़ी सं. 04034/04033 दिल्ली-जयनगर-दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष गाड़ी-
अवधि दिल्ली से- 30.10.2024, 02.11.24 एवं 05.11.2024. = 03 फेरे
जयनगर से : – 01.11.2024, 04.11.24 एवं 07.11.2024 = 03 फेरे
गाड़ी संरचना एसी तृतीय स्लीपर कोच-16, जनरेटरयान-02 = 18 कोच
समय सारिणी –

04034 दिल्ली से स्टेशन 04033 जयनगर से
आगमन प्रस्थान नाम कोड आगमन प्रस्थान
— 2345 दिल्ली DLI 0300 —
0605 0610 कानपुर CNB 1930 1935
0850 0900 प्रयागराज PRYJ 1650 1700
वाया मिर्जापुर
1235 1245 पं. दीनदयाल उपाध्याय DDU 1340 1350
1340 1342 बक्सर BXR 1210 1212
1428 1430 आरा ARA 1125 1127
1520 1525 पटना जं. PNBE 1050 1055
1645 1647 मोकामा जंक्शन MKA 0913 0915
1800 1810 बरौनी जंक्शन BJU 0750 0800
1915 1920 समस्तीपुर जंक्शन SPJ 0655 0700
2020 2030 दरभंगा जंक्शन DBG 0550 0600
2115 2117 मधुबनी MBI 0458 0500
2300 — जयनगर JYG — 0400

2. गाड़ी सं. 04036/04035 नई दिल्ली– भागलपुर– नई दिल्ली आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ी

अवधि नई दिल्ली से : = 30.10.2024, 02.11.2024, 05.11.2024
भागलपुर से : = 31.10.2024, 03.11.2024, 06.11.2024
गाड़ी संरचना इकॉनमी कोच-15, एसएलआर-01, एसएलआर-डी-01 = 17 एलएचबी कोच
समयसारिणी-
04036 नई दिल्ली से स्टेशन 04035 भागलपुर से
आगमन प्रस्थान नाम कोड आगमन प्रस्थान
—- 1200 नई दिल्ली NDLS 1140 —-
1850 1900 कानपुर सेंट्रल CNB 0535 0545
2205 2215 प्रयागराज जंक्शन PRYJ 0125 0135
वाया मिर्जापुर
0050 0100 पं दीनदयाल उ. DDU 2220 2230
0150 0155 बक्सर BXR 2050 2055
0245 0250 आरा ARA 2000 2005
0330 0335 दानापुर DNR 1925 1930
0420 0430 पटना जं. PNBE 1835 1845
0700 0705 किउल KIUL 1625 1630
0800 0810 जमालपुर JMP 1455 1505
1000 —- भागलपुर BGP —- 1300

3. गाड़ी सं 01019/01020 छत्रपति शिवाजी महाराज ट.- गोरखपुर- छत्रपति शिवाजी महाराज ट. विशेष गाड़ी-

01019 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. – गोरखपुर विशेष स्टेशन 01020 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज ट. विशेष
दिन आगमन/प्रस्थान आगमन/प्रस्थान दिन
28.10.24 14.30 छत्रपति शिवाजी महाराज ट. 10.35 31.10.24
14.42/14.45 दादर 10.12/10.15
15.05/15.08 थाणे 09.43/09.45
15.27/15.30 कल्याण 07.22/07.25
17.50/17.55 ईगतपुरी 05.05/05.10
19.00/19.03 नासिक 03.57/04.00
23.27/23.30 भुसावल 00.05/00.10
29.10.24 02.10/02.13 खंडवा 22.00/22.03
04.25/04.30 इटारसी 17.55/18.00
06.20/06.25 भोपाल 15.45/15.50
08.25/08.27 बीना 13.45/13.47
10.35/10.40 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 11.10/11.15
11.58/12.00 उरई 09.58/10.00
14.50/15.00 कानपुर सेंट्रल 08.10/08.20
17.50/18.00 लखनऊ 06.00/06.10
19.00 बाराबकी 05.00
20.15/20.18 गोंडा 02.57/03.00
21.25/21.28 बस्ती 01.35/01.38
29.10.24 23.00 गोरखपुर 00.45 30.10.24
गाड़ी संरचना 15 स्लीपर+ 02 एसएलआर= 17 डिब्बे

4. गाड़ी सं 01419/01420 पुणे- दानापुर-पुणे विशेष गाड़ी-

01419 पुणे- दानापुर विशेष स्टेशन 01420 दानापुर-पुणे विशेष
दिन आगमन/प्रस्थान आगमन/प्रस्थान दिन
28.10.24 10.50 पुणे 09.55 31.10.24
12.08/12.10 दौंड कॉर्ड लाइन 08.28/08.30
13.20/13.50 अहमदनगर 04.57/05.00
15.30/15.33 कोपरगांव 02.27/02.30
17.30/17.35 मनमाड 01.30/01.35 31.10.24
19.50/19.55 भुसावल 21.50/21.55 Watering
23.15/23.18 खंडवा 20.08/20.10
29.10.24 02.10/02.15 इटारसी 17.00/17.05 Watering
06.15/06.20 जबलपुर 13.25/13.30
09.20/09.30 सतना 10.25/10.30
11.05/11.10 मानिकपुर 08.55/09.00
12.40/12.45 प्रयागराज छिवकी 07.30/07.35

17.10/17.20 पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन 02.45/02.50 Watering
18.20/18.25 बक्सर 01.40/01.45
19.15/19.20 आरा 00.50/00.55 30.10.24
29.10.24 21.30 दानापुर 23.50 29.10.24
गाड़ी संरचना 15 स्लीपर+ 04 सामान्य+ 02 एसएलआर = 21

5. गाड़ी सं. 07175/07176 सिकंदराबाद – गोरखपुर – सिकंदराबाद त्योहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ी –

अवधि सिकंदराबाद से मंगलवार : = 29.10.2024, 05.11.2024, 12.11.2024
गोरखपुर से गुरुवार : = 31.10.2024, 07.11.2024, 14.11.2024
गाड़ी संरचना एसी द्वितीय – 02 , एसी तृतीय – 06, स्लीपर 07, सामान्य – 03 -15, एसएलआर-01, एसएलआर-डी-01 = 20 कोच
समय सारिणी-

07175 सिकंदराबाद – गोरखपुर स्टेशन 07176गोरखपुर – सिकंदराबाद
आगमन प्रस्थान नाम आगमन प्रस्थान
—- 21.00 सिकंदराबाद 12.33 —-
18.30 18.35 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 18.45 18.55
22.40 22.42 भीमसेन 16.50 16.52
23.15 23.20 कानपुर सेंट्रल 15.05 15.10
06.30 —- गोरखपुर —- 08.10
अन्य स्टेशन ठहराव – काजीपेट जं, रामागुंडम, मन्चीरीयाल, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जं

(3)
रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम कर्वी में कार्तिक दीपावली अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है |
जिसका समय-सारणी विवरण निम्नवत है |
1- दिनांकः31.10.24 से दिनांकः03.11.24 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी -चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन – प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा, ओरछा में 10:25 – 10:26 बजे, बरूआसागर में 10:36- 10:37 बजे, निवाडी में 10:47- 10:48 बजे, मगरपुर में 10:55- 10:56 बजे, टेहरका में 11:03 – 11:04 बजे, रानीपुर रोड में 11:14 – 11:15 बजे, मऊरानीपुर में 11:25 – 11:27 बजे, रोरा में 11:37 – 11:38 बजे, हरपालपुर से 11:50-11:52 बजे, घुटई में 12:02 – 12:03 बजे, बेलाताल में 12:15-12:16 बजे, कुलपहाड में 12:35 – 12:36 बजे, चरखारी रोड में 12:46 – 12:47 बजे, महोबा में 13:30 – 13:32 बजे, बरीपुरा में 13:42 – 13:43 बजे, कबरई में 14:00 – 14:01 बजे, मटौंध में 14:15 -14:16 बजे, खैराडा में 14:35 – 14:36 बजे, बांदा में 15:25 – 15:30 बजे, डिंगवही से 15:45 – 15:46 बजे, खुरहण्ड में 16:00 -16:01 बजे, अतर्रा में 16:15 – 16:17 बजे, बदौसा में 16:30 – 16:31 बजे, भरतकूप 16:45 – 16:46 बजे, शिवरामपुर में 17:00 – 17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी |
वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे, शिवरामपुर में 19:33 – 19:34 बजे, भरतकूप में 19:41 – 19:42 बजे, बदौसा में 19:52 – 19:53 बजे, अतर्रा में 20:01 – 20:03 बजे, खुरहण्ड में 20:13 – 20:14 बजे, डिंगवही में 20:22 – 20:23 बजे, बांदा से 20:50 – 20:55 बजे, खैराडा से 21:08 – 21:09 बजे, मटौंध में 21:18 – 21:19 बजे, कबरई में 21:29 – 21:30 बजे, बरीपुरा में 21:39 – 21:40 बजे, महोबा में 21:50 – 21:52 बजे, चरखारी रोड में 22:01 – 22:02 बजे, कुलपहाड में 22:11- 22:12 बजे, बेलाताल में 22:20 – 22:21 बजे, घु टई में 22:31 – 22:32 बजे, हरपालपुर में 22:41 – 22:43 बजे, रोरा में 22:54 – 22:55 बजे, मऊरानीपुर से 23:04 – 23:06 बजे, रानीपुर रोड में 23:15 – 23:16 बजे, टेहरका में 23:25 – 23:26 बजे, मगरपुर में 23:40 – 23:41 बजे, निवाडी में 23:47 – 23:48 बजे, बरूआसागर में 23:57 – 23:58 बजे, ओरछा में 00:07 – 00:08 बजे ठहराव लेते हुए, यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन रात्रि 01:00 बजे पहुँचेगी।

2- दिनांकः 31.10.24 से दिनांकः 03.11.24 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी।
इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 20:10 बजे होगा, ओरछा स्टेशन पर इसका आगमन प्-स्थान समय 20:25 – 20:26 बजे, बरूआसागर में 20:36 – 20:37 बजे, निवाडी में 20:47 – 20:48 बजे, मगरपुर 20:55 – 20:56 बजे, टेहरका में 21:03 – 21:04 बजे, रानीपुर रोड में 21:14 – 21:15 बजे, मऊरानीपुर में 21:25 – 21:27 बजे, रोरा में 21:37 – 21:38 बजे, हरपालपुर से 21:50 – 21:52 बजे, घुटई में 22:02 – 22:03 बजे, बेलाताल में 22:50 – 22:51 बजे, कुलपहाड में 23:00 – 23:01 बजे, चरखारी रोड में 23:11 – 23:12 बजे, महोबा में 23:40 – 23:42 बजे, बरीपुरा में 23:52 – 23:53 बजे, कबरई में 00:12 – 00:13 बजे, मटौंध में 00:24 -00:25 बजे, खैराडा में 00:35 – 00:36 बजे, बांदा में 01:00 – 01:05 बजे, डिंगवही से 01:19 – 01:20 बजे, खुरहण्ड में 01:39 – 01:40 बजे, अतर्रा में 01:51 – 01:53 बजे बदौसा में 02:02 – 02:03 बजे, भरतकूप 02:14 – 02:15 बजे, शिवरामपुर में 02:40 – 02:41 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 03:05 बजे पहुंचेगी | वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 04:40 बजे, शिवरामपुर में 04:53 – 04:54 बजे, भरतकूप में 05:01 – 05:02 बजे, बदौसा में 05:12 – 05:13 बजे, अतर्रा में 05:40 – 05:41 बजे, खुरहण्ड में 05:49 – 05:50 बजे, डिंगवही में 05:58 – 05:59 बजे, बांदा से 06:45 – 06:50 बजे, खैराडा से 07:03 – 07:04 बजे, मटौंध में 07:13 – 07:14 बजे, कबरई में 07:24 – 07:25 बजे, बरीपुरा में 07:34 – 07:35 बजे, महोबा में 07:45 – 07:47 बजे, चरखारी रोड में 07:56 – 07:57 बजे, कुलपहाड में 08:06 – 08:07 बजे, बेलाताल में 08:15 – 08:16 बजे, घुटई में 08:26 – 08:27 बजे, हरपालपुर में 08:36 – 08:38 बजे, रोरा में 08:49 – 09:10 बजे, मऊरानीपुर से 09:19 – 09:21 बजे, रानीपुर रोड में 09:30 – 09:31 बजे, टेहरका में 09:40 – 10:04 बजे, मगरपुर में 10:12 – 10:13 बजे, निवाडी में 10:19 – 10:20 बजे, बरूआसागर में 10:29 – 10:30 बजे, ओरछा में 10:40 – 10:41 बजे ठहराव लेते हुए यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन 11:10 बजे पहुँचेगी।
उपरोक्त सुविधा के अतिरिक्त आवश्यकता अनुसार दिनांकः 31.10.24 से दिनांकः 03.11.24 तक गाड़ी संख्या 01809/01810 बाँदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक विस्तारीकृत किया जायेगा |
(4)
नव निर्मित हेतमपुर -धौलपुर (थर्ड लाइन)
CRS & PCEE निरीक्षण के बाद पहली गाड़ी- ICOD चलाई गई । हेतमपुर से -16:43 बजे गुजरी। इसके साथ ही अब झांसी से धौलपुर के मध्य तीसरी लाइन पर आंतरी और ग्वालियर खंड छोड़कर रेल संचालन शुरू हो गया है। इससे रेलगाड़ियों की समयबद्धता में वृद्धि होगी। साथ ही रेल संचालन के लिए अतिरिक्त पाथ उपलब्ध रहेगा।

 

Jhansidarshan.in