• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

जिला कांग्रेस कमेटी, झांसी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी

ByNeeraj sahu

Oct 27, 2024

जिला कांग्रेस कमेटी, झांसी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्षों एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी।

झांसी। आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीछा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अविनाश पांडे जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी पूर्व मंत्री जी की संस्तुति पर प्रदेश महासचिव प्रभारी संगठन ने जिला कांग्रेस कमेटी, झांसी के अंतर्गत ब्लॉक अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की।

उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई सूची में अलख प्रकाश राजपूत को बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष, राम सेवक सेनिया को चिरगांव ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह परमार को बबीना ब्लॉक अध्यक्ष, हरिशचंद्र मिश्रा को मऊरानीपुर ब्लॉक अध्यक्ष, सत्येंद्र भदोरिया को बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष, राजवीर सिंह गुर्जर को मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव को बामोर ब्लॉक अध्यक्ष और महिपाल प्रजापति को गुरसराय ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी झांसी के अंतर्गत आने वाले नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों में प्रकाश जैन को बबीना नगर अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण पाठक को चिरगांव नगर अध्यक्ष, प्रमोद राय को बरुआसागर नगर अध्यक्ष, अभिषेक चतुर्वेदी को गुरसराय नगर अध्यक्ष, मेहराब खान को समथर नगर अध्यक्ष, मनीष दुबे को बड़ागांव नगर अध्यक्ष, जगदीश आर्य को मऊरानीपुर नगर अध्यक्ष, जुम्मन कुरैशी को एरच नगर अध्यक्ष, मिर्जा ताहिर वेग को मोंठ नगर अध्यक्ष, मुकेश अहिरवार को कटेरा नगर अध्यक्ष, शशिकांत चुरारिया को रानीपुर नगर अध्यक्ष, विपिन दुबे एडवोकेट को गरौठा नगर अध्यक्ष और अवधेश तिवारी को टोडी फतेहपुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Jhansidarshan.in