• Fri. Feb 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

28922जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन झांसी की गुलारा पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया

ByNeeraj sahu

Oct 27, 2024

आयुक्त, झांसी मंडल ,झांसी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन झांसी की गुलारा पेयजल योजना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि इंटेक वेल से पानी, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर विभिन्न इकाइयों के द्वारा जल को शोधित करने के पश्चात भूमिगत जलाशय में इकट्ठा किया जा रहा था
कार्यस्थल पर देखा गया कि जितनी लेवर एवं श्रमिकों की आवश्यकता साइट पर है उससे कम मात्रा में लगाए गए थे मौके पर उपस्थित फर्म के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि पर्याप्त मात्रा में श्रमिकों की कमी को पूरा किया जाए एवं निर्धारित समय पर प्लांट को चालू किया जाए।
फर्म के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि प्लांट से पेयजल आपूर्ति 15 अक्टूबर से प्रारंभ कर दी जाएगी।
मौके पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी अधीक्षण अभियंता जल निगम अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया गया कि फर्म से कार्य चार्ट लिया जाए कि कब तक कैसे कार्य पूरा किया जाएगा और उसकी समीक्षा की जाए।

Jhansidarshan.in