• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

दानवीर उद्योगपति, स्वर्गीय श्री रतन टाटा को मिले भारत रत्न

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2024

दानवीर उद्योगपति, स्वर्गीय श्री रतन टाटा को मिले भारत रत्न
———————-
झांसी आज जी.आर. एस. मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में श्री आशुतोष राजपूत जी के संयोजन में देश के दानवीर उद्योगपति, पदम विभूषण सम्मान प्राप्त स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन ईलाइट चौराहा झांसी में सार्वजनिक रूप से किया गया। इस अवसर पर जी आर एस मोटर्स की ओर से रोहित भार्गव, अभिषेक पुरोहित सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा इसके अलावा झांसी के गणमान्य लोगों ने श्री रतन टाटा जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि देश ने एक ऐसा सपूत को दिया है जो भारतीय उद्योग जगत ही नहीं बल्कि दुनिया के उद्योगपतियों के लिए एक मिसाल था। उनके अनुकरणीय योगदान को देश कभी भूल नहीं सकता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पद्म विभूषण स्वर्गीय श्री रतन टाटा जैसी शख्सियत काम ही पैदा होती हैं, जो 60 से 70% धनराशि देश सेवा/समाज सेवा में लगाते हैं। ऐसे समाजसेवी उद्योगपति को भारत रत्न मिलना जरूरी है हम सरकार से मांग करते हैं कि उद्योगपति स्वर्गीय श्री रतन टाटा जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इस अवसर पर डॉ आरपी निरंजन, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह पारीक्षा, बृजमोहन यादव(लोकदल), पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ निगम, हरबंस लाल, वैभव भट्ट, सफीक अहमद मुन्ना अखिलेश गुरुदेव, अमीरचंद आर्य, अनिल रिछारिया, शैलेंद्र वर्मा शीलू, नीरज कुशवाहा, एम सी वर्मा, शाहनवाज हुसैन, वसीम खान, इमरान खान, रुवेस खान, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in