• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

26123जनपद के चौमुखी विकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी संकल्पित होकर कार्य करें

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2024

* 74वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण

** महारानी लक्ष्मी बाई दुर्ग की प्राचीर से जनपद वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

** भारतीय संविधान के आदर्शो का अनुसरण करने की अपील की

** जनपद के चौमुखी विकास के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी संकल्पित होकर कार्य करें

** विश्व में सबसे शक्तिशाली लोकतांत्रिक देश है ऐसा कोई कार्य न करें जिससे गणतंत्र और लोकतंत्र को हानि हो

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर सलामी दी और राष्ट्रगान किया। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका के संकल्प को सामूहिक रूप से शपथ के साथ दोहराया।
जिलाधिकारी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका के अनुसार समानता के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हैं। आज उसी जज्बे के साथ समृद्धि, प्रगति और विकास की मंजिल तय करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय संविधान के आदर्शों को आत्मसात करें और प्रेरणा लेकर समृद्धि, प्रगति, विकास की ओर बढ़ें। उन्होंने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस की जानकारी दी।
उन्होंने कलेक्ट्रेट में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि सरकारी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भारतीय संविधान के आदर्शों को अंगीकार करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, आज संकल्प लेना है कि देश की प्रगति में आदर्शो को आत्मसात करेंगे। उन्होंने कहा कि नकारात्मक विचारों को हटाते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से सफल होंगे।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सत्यदेव तिवारी एवं तहसील गरौठा के ग्राम जखौरा निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदीन शर्मा को भी याद किया उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करना चाहिए इसके साथ ही उनके परिजन या परिवार से जुड़े अन्य सदस्यों की भी हर संभव मदद करनी चाहिए उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या या प्रार्थना पत्र आपके समक्ष आता है अथवा आपकी पटल पर है तो उसका समय से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समय से सभी कार्य सम्पादित करें। उन्होने कहा कि हम जहॉ भी रहें देश की एकता और अखण्डता के लिए लोगों को प्रेरित करें। जाति, धर्म एवं सम्प्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण का कार्य करें। उन्होने कहा कि वर्ग, जाति, भेद, भाषा से ऊपर उठकर हमें देश की एकता के लिए कार्य करना होगा।
झांसी के ऐतिहासिक किले से जिलाधिकारी द्वारा किए जाने वाले झंडारोहण कि कई वर्षों पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया एवं किले की प्राचीर से उन सभी संतन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए नमन किया गया जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में लतीफ अहमद द्वारा बांसुरी वादन के माध्यम से देश प्रेम गीत प्रस्तुत किए गए इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया जिलाधिकारी ने उन्हें इस अवसर पर सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण आलोक यादव,नगर आयुक्त पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे संजय पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसके वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन ए के सिंह, अपर जिलाधिकारी न्याय श्रीमती श्यामलता आनंद, नगर मजिस्ट्रेट अंकुर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in