• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

28123महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल द्वारा गणतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम

ByNeeraj sahu

Oct 10, 2024

महिला कल्याण संगठन उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल द्वारा गणतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम

मंडल रेल चिकित्सालय के मरीजों हेतु LED TV तथा म्यूजिक सिस्टम का लोकार्पण

दिनांक 26.01.23 को अध्यक्षा महिला कल्याण संगठन श्रीमती रेणु गौतम सहित अन्य सदस्यायों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं बेतवा नर्सरी स्कूल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया | इसके अतिरिक्त बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया | गणतंत्र दिवास के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय झाँसी में मरीजों से मुलाक़ात की तथा उपहार वितरित किये | अस्पताल के मरीजों के मनोरंजन हेतु संगठन द्वारा एलईडी टीवी तथा म्यूजिक कम पीए सिस्टम भी भेंट किया, जिसका लोकार्पण श्रीमती रेनू गौतम द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में किया गया | उपहार तथा भेंट प्राप्त कर हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ अनीता ने महिला कल्याण संगठन का आभार व्यक्त किया |

कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता मौर्य, कोषाध्यक्ष गौरी यादव, श्रीमती मोनिका गोयल, श्रीमती पूनम तलरेजा, डॉ. शशिनाथ, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती सारिका तिवारी, श्रीमती अंकिता, फरहत, सुमन शर्मा सहित संगठन की अन्य सदस्याएं, विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

(2)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर टिकट जांच कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु किया गया सम्मनित

झाँसी मंडल यात्रीयों को अधिक से अधिक सेवाएं प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है | इस उद्देश्य को पूर्ण करने में यात्रियों से सीधे संपर्क में आने वाले हमारे टिकट जांच कर्मी द्वारा अहम् भूमिका निभायी जाती है | हमारे सम्मानीय ग्राहक को यात्रा के दौरान अक्सर चिकित्सा मदद, सामान छूट जाना, कोच में गंदगी, पानी की कमी, संरक्षा तथा सतर्कता आदि किसी भी प्रकार की आवश्यकता पर उनकी मदद हेतु चल टिकट निरीक्षक सदैव ट्रेन में उपलब्ध रहते हैं, अतः यात्रियों से जुड़ने हेतु , यह हमारे सशक्त माध्यम हैं, जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई जाती है | गत वर्ष में इस प्रकार की उत्कृष्ट सेवाओं सहित राजस्व अर्जन में बेहतर प्रदर्शन हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशिकांत त्रिपाठी द्वारा 20 टिकट जाँच कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया | सभी पुरस्कृत कर्मचारियों द्वारा उक्त सम्मान हेतु श्री त्रिपाठी जी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में और भी बेहतर सेवायें प्रदान करने का आश्वासन दिया गया |

सम्मानित कर्मचारियों में टिकट जांच निरीक्षक विकास कुमार, जे के सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास, रोहित कुशवाहा, विनोद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कौरव, निखिल पाण्डेय, राजेंद्र कोटिया, राजीव शर्मा, राज्जेव कुमार मिश्र, अनिल शर्मा, दिग्विजय सिंह तोमर, भगवानदास मीना, मनोज कुमार गुप्ता, सैयद ताज अब्बास, शिव प्यारे लाल, महेंद्र सिंह पटेल तथा साजिद अनवर शामिल रहे |

 

(3)

टिकट जांच अभियान

दिनांक 27/28 जनवरी 2023 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(द्वितीय) देवानंद यादव एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शुश्री सीमा तिवारी के नेतृत्व में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया |

इस दो दिवसीय जांच अभियान के दौरान कुल 851 यात्रियों को अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाते हुते, धुम्रपान करते हुए, बिना बुक लगेज सहित आदि प्रकरण में पकड़ा गया तथा जुर्माना स्वरुप ₹ 5.53 लाख रेल राजस्व वसुला गया |

इस अभियान की सफलता में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सुरजीत सिंह, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, आशीष श्रीवास्तव एवं ताज अब्बास द्वारा अहम् भूमिका निभायी गयी ।

यात्रियों से अनुरोध है कि केवल उचित यात्रा टिकट के साथ यात्रा करें, रेल परिसर में धुम्रपान व् गंदगी न फैलाएं तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें |

Jhansidarshan.in