आज दिनांक: 03.02.2023 को माननीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्विनी वैष्णव द्वारा रेल बजट पर वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा प्रेस वार्ता की गयी । जिसमें मंत्री जी द्वारा भारतीय रेल के माध्यम से देश के विकास को गति देने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया |वार्ता के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष ने रेल बजट में झाँसी मंडल को प्राप्त बजट से सम्बंधित विस्तृत जानकारी उपस्थित प्रेस संवाददाताओं के मध्य साझा की तथा उनकी तथा उनकी शंकाओं का निवारण किया | मंडल को प्राप्त बजट सम्बंधित प्रमुख बिंदु निम्नानुसार हैं….
· ग्वालियर-शेयोपुरकलां आमान परिवर्तन हेतु रु. 660 करोड़ का वित्त आबंटित किया गया है |
· झाँसी-भीमसेन दोहरीकरण के अंतिम चरण के शेष कार्य हेतू रु. 50 करोड़ का वित्त आबंटित किया गया है |
· झांसी-बीना के मध्य तीसरी लाइन हेतु रु.150 करोड़ वित्त का आवंटन किया गया है |
· मथुरा-झाँसी तीसरी लाइन हेतु इस वर्ष रु. 846 करोड़ का वित्त रखा गया है |
· ललितपुर-बिरारी रेल लाइन (फ्लाईओवर सहित) कुल रु. 129 करोड़ का वित्त आबंटित किया गया है |
· दैलवारा-बिरारी कोर्ड लाइन को रु. 41 करोड़ प्राप्त हुआ है |
· झाँसी-मानिकपुर तथा खैरार –भीमसेन रेल खंड को रु.550 करोड़ आबंटित किया गया है |
इस अवसर पर मीडिया बंधुओं सहित जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक श्री प्रदीप सुडेले उपस्थित रहे |
(2)
आज दिनाक 03/02/2023 को झांसी से इटारसी के बीच ट्रेन क्र.12616 जीटी एक्सप्रेस में कार्य करने के दौरान रमाकांत उप मुख्य टिकट निरीक्षक झांसी को B3 कोच के टॉयलेट के पास एक पर्स मिला पर्स में पहचान पत्र के माध्यम से पता चला की पर्स किसी साहिल नाम के यात्री का था, वह पैसेंजर B3 की सीट न.47 पर सो रहा था उसे जगाकर पर्स सौंपा गया जिस पर्स में 6590 रुपए थे और ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड और भी कई प्रकार के पेपर थे । सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ नकदी प्राप्त कर यात्री अति प्रसन्न हुआ | रमाकांत जी ने इमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा का बेहतरीन उदाहरण सभी के समक्ष प्रस्तुत किया है |
