• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाशिवरात्रि पर्व को भव्य स्वरूप के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील

ByNeeraj sahu

Oct 9, 2024

** महाशिवरात्रि पर्व को भव्य स्वरूप के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाये जाने की जिलाधिकारी ने की जनपदवासियों से अपील

** महाशिवरात्रि के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए-

** महाशिवरात्रि में जलाभिषेक करेंगे असंख्य भक्त, मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना, लाइटिंग, साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें :- जिलाधिकारी

** शिवालयों के आसपास पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें, महिला पुलिस बल अवश्य तैनात हो

आज महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने समस्त तैयारियों की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व दिनांक 18 फरवरी को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर कोई नई परम्परा न डाली जाए और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ उक्त पर्व को मनाया जाए।
उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में विभिन्न शोभायात्राओं, मेलों का आयोजन एवं नगर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों के साथ-साथ अन्य मंदिरों पर भी जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलाभिषेक किए जाने वाले मंदिरों पर पुरूष, महिलाओं एवं बच्चों की अधिक संख्या में भीड़ एकत्रित होती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों, शोभायात्रा एवं मेलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा पुलिस बल लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व पर जुलूस निकालने वाले मार्ग को भी देख लिए जाने के नगर निगम सहित अन्य संबंधितों को निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि मन्दिरों के आस-पास साफ-सफाई की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि महाशिवरात्रि के त्यौहारों पर पानी व विद्युत तथा सड़क को गड्ढा मुक्त आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने नगर निगम विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि मंदिरों के आस-पास स्ट्रीट लाईट खराब हो गई है या लगी नहीं है स्ट्रीट लाइटों को लगवाना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में महा शिवरात्रि पर्व सौहार्दपूर्ण मनाए जाने के लिए विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। समस्त अधिकारी नियत समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। औचक भ्रमण के दौरान यदि अधिकारी अथवा कर्मचारी नियत स्थान पर नहीं पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।

Jhansidarshan.in