* महिलाओं के हितार्थ “विधान से समाधान” जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बड़ागांव में संपन्न
——————————————–
झांसी: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार “विधान से समाधान” कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड सभागार बड़ागांव में किया गया है।
महिलाओं के हितार्थ आयोजित कार्यक्रम हेतु मुख्य अतिथि के रुप में अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी शरद कुमार चौधरी द्वारा जागरुकता से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों के अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने व महिलाओं की उनके शिकायतों के निवारण के लिए जैसे महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे एसिड हमला, बलात्कार, अपहरण, आई०पी०सी० के तहत किसी भी प्रकार का यौन हमला, मानव तस्करी, क्रूरता और आई०पी०सी० तथा दहेज अधिनियम के तहत दहेज उत्पीड़न के सम्बन्ध में विस्तार से जागरुक किया गया।
जागरुकता कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रुप में डा० चित्रलेखा कुशवाहा (प्रधानाचार्य राम लखन इण्टर कालेज, झॉसी), श्रीमती स्नेह गुप्ता (बाल विकास परियोजना अधिकारी ब्लाक बड़ागाँव), कविता यादव (प्रधान सहायक) एवं सभागार में उपस्थित दूर-दराज/ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएँ एवं आगनवाड़ी कार्यकर्ती, आगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अन्त में सभी महिलाओं को किट जिसमें डायरी, पेन, फोल्डर में रखकर वितरित किया गया एवं लंच पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अजब सिंह (प्रधान सहायक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी), कविता यादव (प्रधान सहायक) द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

—————
महिलाओं के हितार्थ “विधान से समाधान” जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक बड़ागांव में संपन्न