• Sat. Mar 14th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बी आई ई टी झाँसी में टेकफेस्ट इन्नोवैंजा 23 में पहले दिन 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

* बी आई ई टी झाँसी में टेकफेस्ट इन्नोवैंजा 23 में पहले दिन 600 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग

बी आई ई टी झाँसी में 20 से 26 फ़रवरी तक टेक फेस्ट इंनोवान्ज़ा 23 का आयोजन सफलतापूर्वक हो रहा है |
इस टेकफेस्ट में विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताएं का आयोजन हो रहा है जिसमे न सिर्फ बी आई ई टी बल्कि आर ई सी बाँदा जैसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न कालेजों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं | दिनांक 21 फ़रवरी को 03 मुख्य प्रतियोगिताएं हुई | प्रथम प्रतियोगिता सेतु निर्माण जिसमे 55 टीमों ने प्रतिभाग लिया, टॉप 03 टीमों के बनाये गए पल के मॉडल्स 150 किलोग्राम से ऊपर के वजन तक भी मजबूती से टिके रहे , टॉप तीनो टीमों के नाम क्रमशः इनफिनिट लूप , पाइथन, ब्रेक रेजिस्टेंस सेतु रहे , द्वितीय प्रतियोगिता स्कैवेंजर हंट जिसमे 117 विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और तृतीय प्रतियोगिता सिद्धस्त टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक रौशन अग्रवाल द्वारा बौद्धिक सम्पदा अधिकार नमक विषय पर सेमिनार आयोजित हुए |
माननीय निदेशक बी आई ई टी प्रो पुलक मोहन पांडेय ने तकनीकी प्रतियोगिताओं और समारोह की सराहना की और विद्यार्थियों को विभिन्न नवाचारों को स्वरुप देने और उसे मार्किट में लाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया |
इन्क्यूबेशन सेण्टर प्रेजिडेंट प्रो शहनाज़ अय्यूब ने भी प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे छात्रों का प्रोत्साहन किया और उनके द्वारा बनाऐ गए मॉडलों की सराहना की | बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए ऐसे तकनीकी प्रतियोगताओं और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की सख्त आवश्यकता है |
कार्यक्रम के आयोजन में इन्क्यूबेशन मैनेजर सुधांशु रंजन की अहम् भूमिका रही | बी आई ई टी के छात्रों रिषीक पाठक, इंजमामुल हक़ ,अंकित शुक्ल , शुभम पाठक , हेमांग आनंद , दिव्यांशु गोयल , अंकित श्रीवास्तव , प्रिंस साहनी और अन्य तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के छात्रों का अहम् योगदान रहा |
_________________________

Jhansidarshan.in