मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सोनागिर का निरीक्षण
आज दिनांक: 22.02.23 को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा सोनागिर में होने जैन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सोनागिर स्टेशन का निरीक्षण किया | दिनांक 07 मार्च से 15 मार्च तक सोनागिर में होने वाले जैन मेला में बड़ी संख्या श्रद्धालुओं का आगमन होता है, श्रद्धालुओं को रेलवे परिक्षेत्र में सुविधाओं को प्रदान किया जा सके|
मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन और सर्कुलेटिंग क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया . उन्होंने स्टेशन पर अपर क्लास वेटिंग रूम, द्वितीय श्रेणी वेटिंग रूम, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, दोनों प्लेटफोर्म, नई बन रही स्टेशन बिल्डिंग के साथ यात्री शेड, साफ़ –सफाई , पानी की व्यवस्था, प्रकाश की उचित व्यवस्था हेतु व्यापक दृष्टिकोण से स्टेशन का जायजा लिया| मंडल रेल प्रबंधक ने दिव्यांग टॉयलेट के साथ रिटायरिंग रूम (विश्रामालय) और यात्री प्रतीक्षालय को भी देखा।
आशुतोष ने स्टेशन पर वाटर बूथ में पानी की सुनिश्चितता, पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के साथ साफ़ – सफाई हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देश दिये| उन्होंने मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ स्टेशन और स्टेशन परिसर के सौन्दर्यीकरण के लिए भी निर्देशित किया| उन्होंने स्टेशन पर तीसरी लाइन के चल रहे कार्य को ध्यान में रखते हुए सभी यात्री सुविधाओं आवश्यक बेहतरी हेतु निर्देश दिए |
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजिनीयर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजिनीयर श्री अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजिनीयर (सामान्य) नितिन गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे |
2.
उत्तर मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स झाँसी मण्डल द्वारा स्काउट गाइड संस्था के संस्थापक लार्ड बेडन पावेल एवं लेडी बेडन पावेल का जन्मदिवस “विचार दिवस” के रूप में जिला प्रशिक्षण केंद्र , पश्चिम रेलवे कॉलोनी ,झाँसी पर मनाया गया I
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती आभा जैन जिला आयुक्त (गाइड) ACMS/Jhansi एवं श्री राजेंद्र कुमार सहायक जिला आयुक्त (स्काउट)/DFM/Jhansi, उपस्थित रहे I श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) द्वारा बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट प्रार्थना एवं ध्वज फहराकर की गई और स्काउटिंग के महत्व को रेल कर्मचारियों को समझाने के लिए रेलवे कॉलोनी में डोर टू डोर सम्पर्क किया गया I वसीम अहमद द्वारा लार्ड बेडन पावेल एवं लेडी बेडन पावेल के जीवन बारे में विस्तार से बताया गया I जिला आयुक्त (गाइड) झाँसी ने सदस्यों की संख्या बढ़ने के लिए अपने सुझाव दिए Iसहायक जिला आयुक्त (स्काउट) ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की I श्रीमती शशि व्यास जिला संगठन आयुक्त (गाइड)
द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभर प्रकट किया गया I कार्यक्रम में संस्था के स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर स्काउटर गाइडर सहित 50 सदस्यों ने भाग लिया l
इस अवसर पर के० के० कुशवाहा जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट), श्रीमति नीतू श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), सुभाष अभयंकर जिला प्रशिक्षण सलाहकार (स्काउट) निर्मल सिंह जिला प्रशिक्षण सलाहकार (रोवर) , दिलीप बोरकर जिला प्रशिक्षण सलाहकार (कब), आशीष श्रीवास्तव सहायक जिला सचिव के साथ मण्डल के स्काउटर गाइडर, उपस्थित रहे I
