मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, झाँसी वर्ष 2023
उप निदेशक उद्यान द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि मुख्य सचिव महोदय, उoप्रo शासन की बैठक दिनॉक 21.02.2023 एवं मण्डलायुक्त महोदय द्वारा दिनांक 22.02.2023 की बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी एवं कृषक मेले का आयोजन दि0 26.02.2023 एवं 27.02.2023 को महारानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के हरित प्रांगण में किया जा रहा है। आयोजित होने वाली मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी के अवसर पर मौसमी एवं सदाबाहर फूलों के गमले, कैक्टस, सकूलेण्ट, नागफनी आदि प्रजातियों के गमले, कटे हुए जाड़े के फूलों एवं गुलाब के फूलों का प्रदर्शन, फूलों का कलात्मक प्रदर्शन, रंगोली, प्रतियोगिता फल शाकभाजी के प्रर्दशो की प्रतियोगिता तथा फल एवं तरकारियों से बने पदार्थों व मण्डप, स्टेज एवं मंगलद्वार आदि प्रतियोगिताएँ आदि की जायेगी। प्रतियोगिताओं की जजिंग प्रातः 07:00 बजे से 08:00 बजे तक सम्पादित की जायेगी। दिनॉक 27.02.2023 को प्रदर्शनी जनता के लिये खुली रहेगी तथा दोपहर 2.00 बजे के बाद पुरस्कार वितरण किया जायेगा ।
कृषक मेले मे कृषको को विभिन्न संस्थानो से आये वैज्ञानिको द्वारा उद्यान एवं कृषि सम्बन्धी तकनीकी जानकारियाँ उपलब्ध करायी जायेगी। जनपद एवं जनपद के बाहर के उद्यान प्रेमी कृषको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे कृषक मेले मे पधार कर पुष्प प्रदर्शनी व प्रशिक्षण का लाभ उठायें।
—————