• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन आयुक्त, झाँसी मण्डल

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

मण्डलीय पेंशन अदालत का आयोजन आयुक्त, झाँसी मण्डल, झाँसी डॉ0 आदर्श सिंह की अध्यक्षता एवं संचालन अपर आयुक्त प्रशासन श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी द्वारा किया गया, जिसमें कुल 28 वादों की सुनवाई की गई। सुनवाई के उपरान्त 24 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष 4 प्रकरण अनिस्तारित रहें। पेंशन अदालत में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के स्पष्टीकरण माँगने के निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर/संयुक्त निदेशक कोषागार एंव पेंशन झाँसी मण्डल झाँसी- राम कृपाल विन्द, वरिष्ठ कोषाधिकारी, कोषागार जालौन स्थान उरई- आशुतोष चतुर्वेदी, सहायक लेखाधिकारी कैलाश कुमार, संजीव सचान सहायक लेखाकार- राहुल शर्मा एवं वरिष्ठ सहायक- मनीष कुमार शर्मा के अतिरिक्त अन्य विभागीय कार्यालय अध्यक्ष जनपद- झाँसी, ललितपुर, जालौन एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने वादी के रूप में प्रतिभाग किया।
——————

Jhansidarshan.in