➡ यातायात-
1- झाँसी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 520 दो-पहिया/चार-पहिया वाहनों का कुल 571500/- रूपये (पांच लाख इकहत्तर हजार पांच सौ रु0) का ई-चालान किया गया।
➡ निरोधात्मक कार्यवाही-
1- जनपद झाँसी के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत गाली गलौज व मारपीट पर आमादा 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151/107/116 द0प्र0सं0 के तहत कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
➡ 14(1) गैंगेस्टर अधि0 के तहत कार्यवाही-
1- थाना नवाबाद पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0-420/2021 धारा- 2/3 गैंगेस्टर अधिनियम से सम्बन्धित अभियोग में श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश के अनुपालन में अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त फरीद अहमद उर्फ शरीफ अहमद पुत्र सगीर अहमद निवासी सिविल लाइन थाना नवाबाद जनपद झाँसी द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति एवट कम्पाउण्ड में स्थित मकान व हंसारी थाना प्रेमनगर स्थित आवासीय प्लॉट कीमत करीब 1,71,00,000 (एक करोड़ इकहत्तर लाख रूपये) को राज्य सरकार के पक्ष में जब्त/कुर्क किया गया ।
➡ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
1- थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/23 धारा 363,366 भा0द0वि0 के अभियोग में वांछित अभियुक्त 1- शनी उर्फ संतोष पुत्र धर्मेन्द्र सोनकर उम्र करीब 19 वर्ष निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना मऊरानीपुर जिला झांसी, 2- हकीम पुत्र काले खां उम्र करीब 23 वर्ष को को गिरफ्तार किया गया। थाना मऊरानीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
➡ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही-
1- थाना चिरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हार जीत की बाजी लगाकर ताशपत्तों से जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर 16380 रु0 नगद बरामद हुये है। अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गयी है।
2- थाना चिरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में हार जीत की बाजी लगाकर ताशपत्तों से जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर 16380 रु0 नगद बरामद हुये है। अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गयी है।
3- थाना कोतवाली क्षेत्र में सट्टा पर्ची से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर अभियुक्त के कब्जे से अदद सट्टा पर्ची, पेन व 1940 रु0 बरामद नगद हुये है। अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गयी है।
➡ अवैध शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार-
1- थाना बबीना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत 345 लीटर अवैध कच्ची शराब व 02 मो0सा0 को बरामद हुयी तथा मौके पर बरामद 1000 कि0ग्रा0 लहन को नष्ट किया गया। अवैध शराब विक्री एवं निर्माण में संलिप्त 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गयी।
➡ एसएसपी झांसी को झांसी पुलिस की ईमानदारी का पत्र भेजकर दिया धन्यवाद-
1 – दिनांक 22-02-2023 को शाम समय करीब 08:00 बजे राजेन्द्र शर्मा स्टेनो (एसएसपी झांसी) अपने आवास से कार्यालय आ रहे थे तभी यात्रिक होटल के सामने एक स्मार्ट-फोन पड़ा मिला जिसके बारे में आस-पास मौजूद लोगों से जानकारी की गयी। जानकारी न होने पर मोबाइल को सुरक्षित गोपनीय कार्यालय में रख दिया। समय करीब 10:00 बजे रात्रि में सम्बन्धित मोबाइल धारक का फोन आया और मोबाइल धारक ने अपना नाम अनुराग गोस्वामी निवासी सतना म0प्र0 बताया तथा बताया कि वह झांसी में एक शादी समारोह में सम्मलित होने आया था और इलाइट चौराहे के पास कहीं मोबाइल गुम हो जाने की बात बतायी। जब उन्हें यह बताया कि उनका मोबाइल एसएसपी आवास के गोपनीय कार्यालय में सुरक्षित रखा है और आकर ले लें। यह बात सुनकर उनके खुशी का ठिकाना न रहा और रात्रि करीब 11:00 बजे गोपनीय कार्यालय में आये। सम्बन्धित मोबाइल धारक होने की पुष्टि होने पर मोबाइल सुपुर्द किया गया। झांसी पुलिस के इस कृत्य की भूरि-भूरि सराहना करते हुये धन्यवाद दिया तथा ई-मेल से पत्र भेजकर व ट्विट कर झांसी पुलिस की भूरि-भूरि सराहना की।
