• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

** मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

** बैठक में अध्यक्ष महोदय ने समस्त अधिकारियों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित आवेदनों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारित करने के दिए निर्देश
————————————-
आज अपर आयुक्त प्रशासन, झाँसी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आहूत की गई।
निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा करते समय अध्यक्ष महोदय द्वारा यूपीसीडा के 04 प्रकरण पोर्टल पर लम्बित होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई, इस पर यूपीसीडा के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि यह प्रकरण भूखण्ड आवण्टन से सम्बन्धित है, जो मुख्यालय स्तर से निस्तारित होने हैं । उन्होंने निवेश मित्र से सम्बन्धित समस्त अधिकारियों को समय सीमान्तर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों को निस्तारित करने के निर्देश दिये।
बैठक में सर्वप्रथम तीनों जनपदों के यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों द्वारा हस्ताक्षरित किये गये एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। लाइन डिपार्टमेण्ट्स के तौर पर प्रथमतः वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की समीक्षा हुई, क्योंकि सबसे ज्यादा भूमि की आवश्यकता इसी क्षेत्र में पड़ने की सम्भावना है। संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा एमएसएमई के झाँसी जनपद के 45 एमओयू इकाइयों के विषय में अवगत कराया कि इनमें से 19 इकाइयाँ ऐसी है, जिनके पास अपनी जमीन है और वह आगामी छः माह में अपना उद्यम प्रारम्भ कर देंगी। साथ ही यह भी अवगत कराया कि आरवीएनल कोच फैक्ट्री का कार्य उनके अधिकारियों के अनुसार आगामी छः माह में समाप्त होने की सम्भावना है, जिसमें कुल निवेश रू0 2840.00 करोड़ का हो चुका है। जनपद जालौन तथा ललितपुर के भी सभी एमओयू की विभागवार समीक्षा की गई जिनको धरातल पर लाने के लिए निर्देशित किया गया।
बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग द्वारा विभाग की नवीनतम योजना PLEDGE के बारे में सदन को अवगत कराया कि यह योजना 10-50 एकड़ भूमि वाले प्रवर्तक द्वारा बिल्ड ऑन एण्ड ऑपरेट सिद्धान्त पर औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए है। इस योजना के अन्तर्गत PLEDGE औद्योगिक पार्क के आन्तरिक विकास यथा-सड़क, नाली,बिजली पानी जैसी अवस्थापना सुविधाओं के लिए योजना की एसओपी के अनुसार आगणन प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार द्वारा भूमि की कीमत अथवा आन्तरिक विकास की लागत दोनों में जो भी कम है, वह धनराशि 1 प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में औद्योगिक इकाइयों से 10-20 वर्ष पूर्व जलापूर्ति के बकाये की नोटिस के सम्बन्ध में निर्णय से अवगत कराया गया कि तीन वर्ष से ज्यादा बकाये की वसूली लिमिटेशन की वजह से नहीं की जा सकती। प्रकरण का निस्ताकर इसी आधार पर किया गया, जिससे सभी पक्ष संतुष्ट हुए।
जनपद झाँसी में नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर हेतु 60 एकड़ भूमि जेडीए को उपलब्ध करा दी गई है। सदन को सचिव जेडीए द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त भूमि में छोटे-छोटे पैच लगभग 25 किसानों के हैं, जिनसे वार्ता की जा रही है और कुछ को सहमत भी कर लिया गया है। उनके द्वारा सुझाव दिया गया कि उन किसानों की भूमि बंदोबस्त करके अलग कर दी जाए। बैठक में उपस्थित अपर नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि अपर जिलाधिकारी वि/रा की अध्यक्षता मंे बनी हुई कमेटी अपनी आख्या शीघ्र ही प्रस्तुत करेगी।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की समीक्षा की गई, जिसमें जनपद झाँसी की प्रगति लक्ष्यानुरूप पाए जाने पर अग्रणी जिला प्रबन्धक, पीएनबी को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही जनपद जालौन तथा ललितपुर मंे लक्ष्यानुसार प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी झाँसी जुनैद अहमद, उपायुक्त उद्योग झाँसी मनीष चौधरी, ललितपुर एसके सूर्यवंशी जालौन प्रभात यादव, अग्रणी जिला प्रबन्धक अजय शर्मा, उद्यमी साकेत गुप्ता, संतोष साहू, मनमोहन गेडा सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण तथा उद्यमी, व्यापारीगण उपस्थित रहे।
——————–

Jhansidarshan.in