• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रानुसार निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

ByNeeraj sahu

Oct 8, 2024

अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रानुसार निःशुल्क खाद्यान्न वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को त्रैमास जनवरी, फरवरी एवं मार्च, 2023 के सापेक्ष चीनी का अनुमन्य दर पर वितरण

जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का अन्त्योदय राशनकार्डों पर 35 किग्रा (14 किग्रा0 गेहूं एवं 21 किगा० चावल) प्रति कार्ड मात्रानुसार एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 (02 किग्रा0 गेहूं एवं 03 किगा0 चावल) खाद्यान्न प्रति यूनिट मात्रानुसार निःशुल्क वितरण एवं अन्त्योदय कार्डधारकों को जनवरी, फरवरी एवं मार्च 2023 के सापेक्ष 03 किग्राo चीनी का प्रति राशन कार्ड रू 18/- प्रति किग्रा० की दर से वितरण दिनांक 05-03-2023 से 20-03-2023 तक नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में वितरण किया जायेगा। खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेगें। उचित दर विक्रेताओं के द्वारा ई-पॉस मशीन से निकलने वाली वितरण पर्ची जिस पर खाद्यान्न का मूल्य शून्य स्पष्ट अंकित होगा, कार्डधारकों को उपलब्ध करायी जायेगी। उचित दर विक्रेताओं के द्वारा खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण प्रातःकाल 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किया जायेगा ताकि आवश्यक वस्तुओं का निर्बाध रूप से वितरण सुनिश्चित किया जा सके।
उचित दर विक्रेता दुकान के अन्दर तथा बाहर निशुल्क वितरण संबंधी सूचना ए4 साइज के पेपर कम से कम 03 स्थानों पर चस्पा करेगा। उपरोक्त योजना के अन्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 20 मार्च 2023 होगी. जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा।
——————–

Jhansidarshan.in