• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

15323अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती से तैयार अफीम/ पोस्ता के पौधे बरामद-

ByNeeraj sahu

Oct 6, 2024

➡ यातायात-
1- झाँसी पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 199 दो-पहिया/चार-पहिया वाहनों का कुल 262500/- रूपये ( दो लाख बासठ हजार पांच सौ रू0) का ई-चालान किया गया।

➡ निरोधात्मक कार्यवाही-
1- जनपद झाँसी के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत गाली गलौज व मारपीट पर आमादा 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151/107/116 द0प्र0सं0 के तहत कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

➡ अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती से तैयार अफीम/ पोस्ता के पौधे बरामद-
1- थाना बबीना पुलिस द्वारा खजराहा खुर्द में 275 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध अफीम /पोस्ता की खेती करने वाले अभियुक्त 1- राम सिंह पुत्र स्व0 पन्ना लाल निवासी खजराहा खुर्द थाना बबीना जनपद झांसी उम्र करीब 75 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा खेत में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती से अफीम/ पोस्ता के करीब 30 हजार पौधे बरामद हुये है। बरामद पौधों को अन्तर्गत धारा 48 एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत नष्ट किया गया। थाना बबीना पर मु0अ0स0 07/2023 धारा 08/18(सी) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

➡ डकैती की घटना में लूटे गये चाँदी के जेवरात व नगदी सहित बदमाश गिरफ्तार –
1- थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2023 धारा 395/412/413/414,120बी भादवि के अभियोग में संलिप्त अभियुक्त दीपक कुशवाहा पुत्र राम स्वरूप कुशवाहा निवासी ग्राम ढुरवई थाना टोडीफतेहपुर जनपद झांसी उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से डकैती में लूटे गये चांदी के जेबरात वजन करीब 358 ग्राम तथा 10400 रूपये नगद बरामद हुये। थाना टोड़ीफतेहपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

➡ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
1- थाना बडागांव पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 159/22 धारा 420,467,468,120बी भा0द0वि0 के अभियोग में वांछित अभियुक्त मुन्नालाल पुत्र स्व0 धनारीम निवासी दतिया गेट बाहर खुमान का बगीचा थाना कोतवाली झांसी उम्र करीब 59 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

2- थाना पूंछ पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 256/22 धारा 147,148,149,327,332,353,504,506 भा0द0वि0 व 7 सीएल एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त 1- अरविन्द् यादव पुत्र देवी दयाल निवासी ग्राम फतेहपुर स्टेट थाना पूँछ जनपद झांसी उम्र करीब 42 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

3- थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 90/23 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त धर्मेन्द पुत्र गयादीन नि0 प्रेमनगर थाने के पीछे थाना प्रेमनगर जिला झासी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

➡ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही-
1- थाना शाहजहांपुर पुलिस द्वारा ग्राम बकुवां बुजुर्ग में हार जीत की बाजी लगाकर ताशपत्तों से जुआ खेल रहे 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर 4550 रु0 नगद बरामद हुये है। अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की गयी है।

➡ वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार-
1- थाना कोतवाली, सीपरी बाजार, प्रेमनगर, रक्सा, समथर व कटेरा पुलिस द्वारा कुल 07 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

➡ अवैध शराब सहित अभियुक्त गिरफ्तार-
1- जनपद झाँसी के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत 70 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Jhansidarshan.in