** सुरेन्द्र पाल सिंह बने अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी : पदोन्नति
** पदोन्नति पर प्र0 जिला सूचना अधिकारी के समक्ष की योगदान आख्या प्रस्तुत
—————————————
झांसी : निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क, विभाग के पत्र संख्या- 500 दिनांक-18 मार्च 2023 के द्वारा प्रदेश के जिला सूचना कार्यालयों में तैनात सात जनपदों के संरक्षकों की पदोन्नति की गई है। इनमें झांसी के जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह भी सम्मिलित हैं। शासन ने सुरेंद्र पाल सिंह को अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी झांसी के पद पर पदोन्नत किया है। विभागीय निर्देशानुसार पदोन्नति पद पर उनके द्वारा तत्काल कार्यभार ग्रहण करते हुए योगदान आख्या प्रभारी जिला सूचना अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। उनकी पदोन्नति के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों व शुभचिंतकों द्वारा उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर प्र0 जिला सूचना अधिकारी ने कहा की अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेन्द्र पाल सिंह की मेहनत व लगन को देखते हुए शासन ने पदोन्नत किया है। इस दौरान सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वह और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करते हुए अपने विभागीय दायित्वों को पूर्ण करेंगे, जिससे सरकार की योजनाओं व नीतियों की जानकारी आम जनमानस तक पहुंच सके।