डकैती की घटना का सफल अनावरण
पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश के घायल होने सहित 02 गिरफ्तार
स्वाट, सर्विलांस, थाना गुरसराय, रक्सा एवं मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
थाना गुरसराय झाँसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 49/2023 धारा 395 IPC बनाम कुछ अज्ञात व्यक्तियो की गिरफ्तारी व माल बरामदगी तथा शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस की पाँच टीमे बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनो की चैकिंग की जा रही थी, जिसके क्रम मे उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित दो अभियुक्तो को पुलिस मुठभेड़ में अवैध असहला, कारतूसों व डकैती में लूटे गये माल सहित गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 19.03.2023 को वादी श्रेयांस जैन नि0 ग्राम खैरो थाना गुरसराय जनपद झाँसी द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना गुरसराय पर मु0अ0सं0 49/23 धारा 395 भादवि बनाम सात- आठ अज्ञात व्यक्तियो के विरुद्ध पंजीकृत होकर विवेचना प्रभारी निरीक्षक श्री ललितेश नारायण त्रिपाठी थाना गुरसराय द्वारा सम्पादित की जा रही है। उपरोक्त अभियोग का शीघ्र सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस की पाँच अलग-अलग टीमें गठित की गयी।
उक्त क्रम मे आज दिनांक 24.03.2023 को प्रभारी निरीक्षक गुरसराय ललितेश नारायण त्रिपाठी, निरीक्षक अतुल कुमार लखेरा मय हमराह पुलिस बल व प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर श्री सतीश कुमार सिंह मय हमराय व स्वाट टीम प्रभारी के0बी0 सिंह मय हमराह पुलिस बल तथा थानाध्यक्ष रक्सा अरुण कुमार तिवारी मय हमराह पुलिस बल के थाना गुरसराय क्षेत्र के सिंगार तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर खास द्वारा प्रभारी निरीक्षक गुरसराय को सूचना दी गयी कि कुछ डकैत /बदमाश थाना क्षेत्र गुरसराय से होते हुये एरच की तरफ डकैती मे लूटे गये माल को लेकर मय असलहा, मोटरसइकिल से जा रहे हैं। इस सूचना पर सिंगार तिराहे पर पुलिस द्वारा चेकिंग शुरु की गयी थी। दौराने चेकिंग मोटरसाइकिल से आ रहे बदमाशों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। बजाय रुकने के बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के घायल होने सहित कुल 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 02 अदद तमंचा नाजायज 315 बोर 03 जिन्दा कारतूस नाजायज 315 बोर व 04 अदद खोखा कारतूस नाजायज 315 बोर 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स तथा डकैती मे लूटे गये कुल 3 लाख 80 हजार रूपये नगद व वादी की लूटी गयी पासबुक एवं 02 आधार कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर थाना गुरसराय पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1.अर्जुन शिवहरे पुत्र सियाराम नि0 ग्राम मुस्करा खुर्द थाना मझगवाँ जिला हमीरपुर उम्र करीब 22 वर्ष।
2.अजय उर्फ अज्जू अहिरवार पुत्र मुन्ना लाल अहिरवार नि0 ग्राम नुनार थाना गरौठा जिला झाँसी उम्र 28 वर्ष।
अभियुक्त का अपराधिक इतिहास-
1. अजय उर्फ अज्जू अहिरवार पुत्र मुन्ना लाल अहिरवार का अपराधिक इतिहास-
· 17/2016 धारा 392/411 IPC थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी
· 176/2016 धारा 379/411 IPC थाना खदौली जनपद आगरा।
· 41/2018 धारा 147/436/427/379/411 IPC थाना
· 51/2021 धारा 399/402/307 IPC थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी
· 52/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी
2. अर्जुन शिवहरे पुत्र सियाराम का अपराधिक इतिहास
· जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-
दिनांक 24.3.2023 समय रात्रि करीब 12.10 बजे, सिगार तिराहा से सिगार रोड थाना गुरसरांय जनपद झाँसी
बरामदगी माल का विवरण-
1. 03 लाख 80 हजार रूपये नगद ।
2. 02 अदद देशी तमंचा 315 बोर ।
3. 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर ।
4. 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
5. 01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल ।
6. 02 अदद लूटे गये आधार कार्ड ।
7. 01 अदद लूटी गयी बैंक पासबुक ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी थाना गुरसरांय जनपद झाँसी ।
2. अति0निरी0 श्री अतुल कुमार लखेरा थाना गुरसरांय जनपद झाँसी ।
3. श्री अरूण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष रक्सा जनपद झाँसी।
4. निरी0 श्री सतीश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक मऊरानीपुर जनपद झाँसी
5. उ0नि0 श्री कुलभूषण सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद झाँसी
6. उ0नि0 मो0 हारून थाना गुरसरांय जनपद झाँसी
7. हे0का0 138 सत्यपाल थाना मऊरानीपुर जनपद झाँसी
8. हे0का0 121 अजय यादव थाना रक्सा जनपद झांसी ।
9. हे0का0 251 अशोक कुमार थाना रक्सा जनपद झाँसी ।
10. हे0का0 दुर्गेश सर्विलांस सेल जनपद झांसी।
11. का0 755 अंजनी कुमार थाना गुरसरांय जनपद झाँसी
12. ,का0 1423 सचिन द्विवेदी थाना गुरसरांय जनपद झाँसी
13. का0 1178 रामचरन थाना गुरसरांय जनपद झाँसी
14. का0 222 रजत कुमार स्वाट टीम जनपद झांसी।
15. का0 98 धारा सिंह स्वाट टीम जनपद झांसी।
16. का0 रोहित पाठक थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी।
17. का0 25 अभिनेश्वर तिवारी थाना रक्सा जनपद झांसी।
18. का0 276 शिवप्रकाश तिवारी थाना शाहजहाँपुर जनपद झांसी।
19. का0 मनोज सर्विलांस सेल जनपद झाँसी
************************
प्रेस नोट
दिनांक – 24.03.2023
थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा दोहरे हत्याकाण्ड के अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना का किया सफल अनावरण
थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत मु0अ0स0 565/22 धारा 302 भादवि0 की विवेचनात्मक कर्यवाही के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त राजकुमार अहिरवार पुत्र शिवचरन अहिरवार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी चन्द्रागोपालपुरा थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी को आज दिनांक 24.03.2023 समय 00.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20/21.11.2022 को ग्राम चन्द्रागोपालपुरा निवासी महेन्द्र अहिरवार उम्र 35 वर्ष व उसके पिता काशीराम अहिरवार उम्र करीब 55 वर्ष खेत पर पानी लगाने गये थे रात्रि में पानी लगाने के बाद रेउजा के पेड के नीचे सो रहे थे उसी समय दोनो की रात्रि में हत्या कर दिए जाने के संबंध में थाना सीपरी बाजार पर वादी श्री धर्मेन्द्र अहिरवार पुत्र श्री काशीराम अहिरवार की सूचना के आधार पर मु0अ0स0 565/22 धारा 302 भादवि0 बनाम पंजीकृत किया गया जिसमें वादी उपरोक्त द्वारा गांव के ही कुछ व्यक्तियों पर घटना किये जाने का शक जाहिर किया गया था। अभियोग की विवेचना में इन व्यक्तियो के विरूद्ध कोई साक्ष्य नही मिला। घटना के सफल एवं सही अनावरण हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी इसी बीच दिनांक 23.03.2023 को विवेचना के दौरान अभियुक्त राजकुमार अहिरवार पुत्र शिवचरन अहिरवार निवासी चन्द्रागोपालपुरा उम्र करीब 28 वर्ष का नाम प्रकाश में आया, जो घटना के दूसरे दिन से ही अपने घर से लगातार भागा हुआ था। जिसको आज दिनांक 24.03.2023 को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशादेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया है।
घटना का कारण-
अभियुक्त राजकुमार अहिरवार द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मृतक महेन्द्र अहिरवार राजकुमार उपरोक्त की पत्नी पर गलत नजर रखता था और मृतक का राजकुमार की अनुपस्थिति में उसके घर पर बराबर आना जाना बना रहता था। अभियुक्त राजकुमार द्वारा इस संबंध में मृतक को समझाया भी गया था परन्तु महेन्द्र अहिरवार नही माना। अपनी पत्नी से महेन्द्र अहिरवार के अवैध सम्बन्धों के शक में रंजिश के कारण राजकुमार अहिरवार द्वारा दिनांक 20/21.11.2023 की रात्रि में पिता – पुत्र को खेत में सोते समय मौका पाकर डण्डे से मार – मार कर हत्या कर दी थी।
बरामदगी-
एक अदद डण्डा आलाकत्ल,
गिरफ्तार अभियुक्तः-
राजकुमार अहिरवार पुत्र श्री शिवचरन अहिरवार उम्र करीब 28 वर्ष निवासी चन्द्रागोपालपुरा थाना सीपरी बाजार जनपद झांसी,
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्र0निरी0 श्री संजय कुमार शुक्ला
2-नि0 श्री इन्द्रपाल सरोज
3-उ0नि0 श्री जितेन्द्र बाबू
4-का0 693 मोहित मिश्रा
5-का0 124 दीपक खैनवार
6-का0 62 कपिल सिंह
