• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

24323अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी आयु वर्ग की महिलाओ के लिये खेल प्रतियोगिता आयोजन के अन्तर्गत को मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम झाँसी

ByNeeraj sahu

Oct 4, 2024

जनपद झाँसी – जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी आयु वर्ग की महिलाओ के लिये खेल प्रतियोगिता आयोजन के अन्तर्गत को मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम झाँसी में खो-खो, लम्बी कूद, दौड 100मी0, 200मी0, 400मी0 800मी0, कबड्डी, आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें झाँसी और बरूआसागर की बालिकाओ ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में काफी रोमांच के साथ बालिकाओ में उत्साह पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओ में बरूआसागर की टीम विजेता तथा स्टेडियम झाँसी की टीम उप विजेता रही। विजित बालिकाओ को जिला प्रोबेशन कार्यालय, महिला कल्याण विभाग द्वारा शील्ड, मोमेन्टोस, स्वल्पहार, आदि उपहारो का वितरण किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा बालिकाओ के प्रदर्शन को देखते हुऐ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

बालिकाओ को अपने अधिकारों के लिए आगे आना है किसी पर निर्भर नहीं रहना है। और शिक्षा एवं स्वास्थ्य इन सब के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक है। माता-पिता को बेटी की शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए साथ ही इनको खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। महिला कल्याण अधिकारी द्वारा विभागीय जैसे, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य). निराश्रित महिला पेंशन, बाल विवाह उन्मूलन, प्रवर्तकता योजना, घरेलू हिंसा से महिलाओ का संरक्षण अधिनियम 2005, पालन पोषण, देखभाल, उ०प्र० रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीडन हेतु विशाखा समिति, आदि के विषय में जानकारी दी गयी साथ ही सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 108 1090, 102, 181, 1076 की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, कोच विकास, रिंकू बरूआसागर, राजा खान, महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक, सेन्टर मेंनेजर, केस वर्कर, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in