• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

27323महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद आगमन पर एसएसपी झांसी सहित जनपद के महिला संगठनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

ByNeeraj sahu

Oct 4, 2024


महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद आगमन पर एसएसपी झांसी सहित जनपद के महिला संगठनों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

उत्तर प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि पर (22.03.2023- 29.03.2023 तक) महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनाँक-27.03.2023 को महिला सशक्तिकरण रैली का जनपद जालौन से रवाना होकर आगमन जनपद झाँसी में हुआ। जनपद झांसी आगमन पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी श्री राजेश एस द्वारा थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत जनपद के मुख्य चौराहा (ईलाइट चौराहे) पर  महिला सशक्तिकरण रैली का भव्य स्वागत करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया गया तथा रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को जलपान कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती प्रज्ञा पाठक, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती नीलेश कुमारी, महिला संगठन की पदाधिकारी डॉ0 नीति शास्त्री, श्रीमती कंचन अहूजा, नीलम खन्ना, श्रीमती ऊषा सेन, श्रीमती स्वप्निल मोदी, श्रीमती सपना गुप्ता, डॉ0 सन्ध्या, श्रीमती प्रियंका आदि विभिन्न महिला संगठन की पदाधिकारी मौजूद रहीं।