• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

28.03.2023 एसएसपी झांसी सहित जनपद के महिला संगठनों द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद आगमन पर किया भव्य स्वागत

ByNeeraj sahu

Oct 2, 2024

एसएसपी झांसी सहित जनपद के महिला संगठनों द्वारा महिला सशक्तिकरण रैली के जनपद आगमन पर किया भव्य स्वागत

महिला सशक्तिकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

जनपद में रात्रि विश्राम के बाद महिला सशक्तिकरण रैली अग्रिम गंतव्य जनपद ललितपुर हेतु रवाना

उत्तर प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि पर (22.03.2023- 29.03.2023 तक) महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनाँक-27.03.2023 को महिला सशक्तिकरण रैली का जनपद जालौन से रवाना होकर जनपद झाँसी आगमन पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी  राजेश एस. महोदय एवं महिला संगठनों द्वारा जनपद के मुख्य चौराहा (ईलाइट चौराहे) रैली का भव्य स्वागत किया गया। रैली में सम्मिलित महिला पुलिस अधिकारियों/कर्मियों द्वारा जनपद झांसी में रात्रि विश्राम किया गया।

तदोपरान्त आज दिनाँक 28.03.2023 को सुबह 10:00 बजे पुलिस लाइन झांसी से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी  राजेश एस. महोदय एवं महिला संगठनों द्वारा महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली को पुलिस लाइन झांसी से जनपद झांसी की महिला पुलिस कर्मियों को सम्मिलित करते हुये सभी को हरी झंडी दिखाकर अपने अग्रिम गंतव्य जनपद ललितपुर हेतु रवाना किया गया। महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली द्वारा पुलिस लाइन से रवाना होकर थाना नवाबाद क्षेत्र के इलाइट से होते हुये थाना कोतवाली क्षेत्र, थाना सीपरी बाजार क्षेत्र रेलवे स्टेशन सहित सम्पूर्ण महानगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया तथा जेल चौराहा से थाना क्षेत्र से गुजरते हुये रैली को जनपद ललितपुर सकुशल रवाना किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी नगर  राजेश राय, क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती प्रज्ञा पाठक, क्षेत्राधिकारी मोठ सुश्री स्वेता कुमारी, थानाध्यक्ष महिला थाना श्रीमती नीलेश कुमारी, प्रभारी मिशन शक्ति सुश्री विनीता सारथी, महिला संगठन की पदाधिकारी डॉ0 नीति शास्त्री सहित विभिन्न महिला संगठन की पदाधिकारी मौजूद रहीं।

Jhansidarshan.in