• Fri. Oct 18th, 2024

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

ByNeeraj sahu

Jun 26, 2024
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम
     जिलाधिकारी, झाँसी श्री अविनाश कुमार की अध्यक्षता में “जिला सैनिक बन्धु” की बैठक गांधी सभागार कलेक्ट्रेट, झाँसी में आयोजित की गयी है।
          बैठक में कर्नल आशीष अहलूवालिया (अ०प्रा०) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी झाँसी ने सभी पूर्व सैनिकों की ओर से अध्यक्ष महोदय का स्वागत कर अभिनन्दन किया। बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी सहित कार्यालय स्टाफ के 05 एवं सरकारी नामित प्रतिनिधि 05 तथा 28 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
         सर्वप्रथम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पिछले 10 माह के कल्याणकारी योजनाओं के किये गये कार्य एवं आवंटित धनराशि की जानकारी दी। पिछली बैठक की समस्याओं के निस्तारण कर अवगत कराया गया है।
          जिलाधिकारी महोदय ने पूर्व सैनिकों/विधवाओं/आश्रितों की समस्यायें सुनी और उनसे प्राप्त प्रार्थना पत्र श्री अरूण कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निस्तारण हेतु सौपें तथा जम्मू के बने लाईसेंस के निदान हेतु श्री विधेश, नगर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया। जिलाधिकारी महोदय ने भूतपूर्व सैनिकों को सुझाव दिया कि वह जे०डी०ए० द्वारा एप्रूवड प्लॉट एवं कृषि भूमि के अभिलेखों की जांच-परख कर ही निवेश करें ताकि धोखाधडी से बच सकें।
      कोई और बिन्दु न होने पर अध्यक्ष महोदय ने पूर्व सैनिकों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का विशेष प्राथमिकता के तौर पर निदान किया जायेगा। अन्त में धन्यवाद के साथ बैठक का समापन किया।