• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

झांसी ललितपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। जनता मेरी मालिक, मैं जनता का सेवक – प्रदीप जैन “आदित्य”

झांसी ललितपुर की जनता अब बदलाव चाहती है।
जनता मेरी मालिक, मैं जनता का सेवक – प्रदीप जैन “आदित्य”
—————–
झांसी। लोकसभा चुनाव के सम्बंध में शनिवार को आईएनडीआईए (इण्डिया)गठबंधन दलो की एक आवश्यक समन्वय बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई ।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुये कांग्रेस से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है, झांसी ललितपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा की जनता मेरी मालिक और मैं जनता का सेवक हूं, मेरी पहली प्राथमिकता जनता की सेवा करना है। मैने पहले भी 5 वर्ष सेवा की परंतु पद मेरे ऊपर हावी नहीं हुआ। जनता दल नहीं, दिल के आधार पर अपना फैसला वोट के माध्यम से देगी।

पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि भाजपा के शासन में व्यापार चौपट हो चुका है। आम व्यापारी की आमदनी घटी है, लोग आत्महत्या करने को मजबूर हैं गरीब आदमी बेकार हो चुका है। पूर्व मंत्री एवं समाजवादी नेता अजय सूद ने कहा कि इंडिया गठबंधन केन्द्र में सरकार बनाएगा ।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा ने कहा कि जनता इंडिया गठबंधन की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। बुंदेलखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन बुंदेलखंड की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेंगा।आम आदमी पार्टी की प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता ने कहा कि अब केंद्र से तानाशाही सरकार को उखाड़ फेकनें का समय आ गया है। जन अधिकार पार्टी के बुंदेलखंड प्रभारी जाहिद अली ने कहा कि अबकी बार किसान विरोधी मोदी सरकार की विदाई तय है। सपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला ने कहा कि सपा का पीडीए फ़ार्मूला भाजपा को परास्त करने में ब्रह्मास्त्र का काम करेगा। जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी अरशद खान ने कहा कि भय और नफरत की राजनीति को जनता मुहं तोड़ जबाब देगी।
समाजवादी पार्टी के नेता डॉक्टर रघुवीर चौधरी ने कहा कि जनता महंगाई से निजात पाना चाहती है जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है अमीर और गरीब की खाई लगातार बढ़ती जा रही है।

बैठक को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सु धांशु त्रिपाठी , प्रदेश महासचिव राहुल रिछरिया, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह पारीछा, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष गयादिन कुशवाहा , सपा के वरिष्ठ नेता अरविन्द वशिष्ठ, शैलेंद्र जैन, विजय कुशवाहा, मिर्जा करामत बेग, चौधरी असलम शेर, डा.वीरेंद्र यादव , पार्षद आशीष रायकवार , परमानंद कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह यादव, बलवान सिंह यादव, अरविंद बब्लू, भरत राय, शफीक मकरानी, कन्हैया कपूर अनिल बट्टा, अखलाक मकरानी, आम आदमी पार्टी के नेता सीमा कुशवाहा अर्जुन सिंह यादव, इम्तियाज हुसैन, राम रूप सिंह, अमीर चंद आर्य आदि ने विचार व्यक्त किये।

बैठक का संचालन कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने किया और अंत में सीताराम यादव ने आभार व्यक्त किया।

Jhansidarshan.in