• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

राष्ट्रभक्त संगठन ने निकाली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा

राष्ट्रभक्त संगठन ने निकाली श्रीराम जन्मोत्सव यात्रा
झांसी। श्रीरामनवमी के अवसर पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया। रामलीला मंच से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों का भ्रमण करती हुई मेंहदी बाग रामजानकी मंदिर में संपन्न हुई।
राष्ट्रभक्त संगठन द्वारा रामलीला मंच बड़ा बाजार से बैंड, डीजे, नगाड़ों के साथ श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें राजा दशरथ, माता कौशल्या, गुरु वशिष्ट के स्वरूप बग्गी पर विराजमान होकर चल रहे थे। सैकड़ो की संख्या में राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ता हाथों में संगठन का झंडा लेकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा मालिनो का तिराहा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पंचकुइयां तिराहा, खंडेराव गेट, आशिक चौराहा आदि मार्गों से होकर रामजानकी मंदिर मेहंदी बाग पहुंची, जहां पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव शुरू हुआ। जन्म उत्सव की बधाइयां “कौशल्या घर जन्मे रघुराई” आदि गाए जाने लगे। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, पुजारी वैभव वल्ल, रज्जू गोस्वामी, अमित गोस्वामी, साधु संत, राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारी अर्पित शर्मा, दीपक वर्मा, गोलू, अभिषेक, राहुल, सोनू, सीताराम, मनोज, मदन, राजेंद्र, हरण कुशवाहा, सभा के अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Jhansidarshan.in