• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रामनवमी पर महानगर में निकलेगी भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव यात्रा: अंचल अडजरिया

रामनवमी पर महानगर में निकलेगी भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव यात्रा: अंचल अडजरिया

झांसी। 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर महानगर में भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव यात्रा राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा निकाली जाएगी, जो प्रातः 10 बजे मुरली मनोहर मंदिर बड़ा बाजार से प्रारंभ होगी।
जन्मोत्सव यात्रा की विस्तार से जानकारी देते हुए राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया ने बताया कि यात्रा मुरली मनोहर मंदिर से प्रारम्भ होकर मालिनो का तिराहा, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, आशिक चैराहा होकर सबसे प्राचीन साधुसेवी स्थान राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में सम्पन्न होगी, जहां पर प्रभु श्रीराम का जन्म 12 बजे मनाया जाएगा। अंचल ने बताया कि इस शोभा यात्रा में डीजे बैंड के अलावा महाराज दशरथ, रानी कौशल्या एवं गुरु वशिष्ट के स्वरूप भी होंगे, क्योंकि प्रभु श्री राम जन्म के पूर्व की यात्रा है, जो परंपरा अनुसार स्वरूप निकालना चाहिए वही निकाले जाएंगे। इसके अतिरिक्त बुंदेलखंड के अन्य जिलों में भी राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा यात्रा आयोजित की गई हैं, साथ ही झांसी नगर के कई कस्बों में भी यात्रा निकाली जा रही है। अंचल ने समस्त महानगर वासियों से भगवान श्रीराम की जन्मोत्सव यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

Jhansidarshan.in