आज विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी की गारंटी कार्यक्रम के अंतर्गत कोंच नगर के विभिन्न जगहों पर प्रधानमंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी वीडियो के माध्यम से आम जनमानस को मिले इस हेतु भाजपा द्वारा भेजी गई वीडियो वैन प्रचार वाहन को कोंच नगर के विभिन्न स्थलों पर लाइव प्रसारण के माध्यम से मोदी सरकार की उपलब्धियां बतायीं गई और मोदी जी द्वारा विकसित भारत संकल्प पत्र के माध्यम से आम जनमानस के सुझावों को आमंत्रित कर प्रचार वाहन में रखी सुझाव पेटिका के माध्यम से सुझाव मांगे गए। जिसमें नगर के लोगों ने सुझाव लिखकर पेटिका में डालें। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष शंभू दयाल स्वर्णकार , पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद गुर्जर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य बादाम सिंह कुशवाहा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश वर्मा , अशोक नगरिया ,सुशील दूर्वार , साकेत शांडिल्य, राजेंद्र द्विवेदी नरेंद्र विश्वकर्मा, श्याम बिहारी गुप्ता ,डीके सोनी , सभासद विनोदसोनी, राघवेंद्रसोनी, अवध यादव,अनिल पटेल , छोटेराजा यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।