• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

सितंबर 2023 अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर….

झांसी । 5 सितंबर 2023 अटल सेवा संस्थान के तत्वाधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर अटल पार्क में सुबह डॉक्टर राधाकृष्णन सर्वपल्ली का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर शिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर एवं माला पहनकर उनका सम्मान किया।इसके

 पश्चात अटल सेवा संस्थान के सदस्यों के द्वारा भट्टा गांव कुम्हार ओरछा आदिवासी बस्ती में जाकर के बच्चों को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षण सामग्री वितरित की तथा बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संस्था के द्वारा उनको शिक्षा संबंधी मदद हमेशा दी जाएगी।

इस अवसर पर शिक्षक योगेंद्र श्रीवास्तव कैलाश चंद्र गुप्ता रविंद्र राजन बीके श्रीवास्तव रितेश साहू रघुवीर योगगुरु भुवनेश्वर सिंह हरमीत सिंह नंद अरविंद कुमार अरुण साहू सर्वेश अस्थाना आदि को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुनील सोनी सुरजीत भुसारी अनिल कुमार दीपक रवि कपूर विनोद कुमार मिश्रा सतपाल सिंह हीरालाल कोटवानी सूरज यादव मनीष अग्रवाल भगवान दास अजय सिंह राठौर मनीष अरोड़ा संजीव जैन भागवत भूषण झा आदि उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह भुसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं संचालन सह सचिव सुखलाल कुशवाहा ने किया। 

सुखलाल कुशवाहा अटल सेवा संस्थान 

Jhansidarshan.in