• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला कल्याण संगठन द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया

महिला कल्याण संगठन द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया

                                                                                                           

              महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा बेतवा क्लब, रेलवे ऑफिसर कॉलोनी, झाँसी में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई जू0 हा0 स्कूल, बेतवा नर्सरी स्कूल, गाँधी स्मारक जू0 हा0 स्कूल तथा स्बाबलम्बन विद्यालय के समस्त शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को संगठन की अध्यक्षा श्रीमती स्वेता सिन्हा द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।

               इस असवर पर शिक्षकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। संगठन की अध्यक्षा ने सभी शिक्षिकाओं को बधाई देते हुये कहा है कि इसमें कोई दो राय नही कि शिक्षक हमारे देश की रीढ की हड्डी के समान है जो हमारे समाज के बच्चों को शिक्षा एवं व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करके उन्हे आदर्श नागरिक बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मदारी निभाते हैं | किसी भी देश का भविष्य उस देश की युवा पीढी पर निर्भर करता है। शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्त्वि को सहीं आकार देकर देश समाजिक तथा आर्थिक विकास के लिए तैयार करते है।

                इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता मौर्या, श्रीमती सरिका कनौजिया, श्रीमती रीना पाण्डेय सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमती मनुश्री श्रीमती गौरी यादव, डॉ शशिनाथ, श्रीमती रजनी चौरसिया, श्रीमती सारिका तिवारी, श्रीमती माधुरी सिंह, श्रीमती संगीता गौतम, श्रीमती मीरा सिंह सभी विद्यालयों की चेयर पर्सन क्रमशः श्रीमती प्रियंका गुप्ता, श्रीमती रचना चतुर्वेदी, श्रीमती प्रियंका केसरवानी, श्रीमती अर्चना, श्रीमती संगीता नामा तथा संगठन की अन्य पदाधिकारी व सदस्यायें उपस्थित रहीं।

                    (2)

रायरू – सुमावली (गेज परिवर्तन) नव विद्युतिकृत रेलखंड पर 25 KV AC कर्षण वितरण का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल

आज दिनांक: 06.09.23 को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे अनूप कुमार अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत रायरू – सुमावली (आमान परिवर्तन) रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी  इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से स्पीड 90 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है | निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से उप मुख्य बिजली वितरण इंजिनीयर (निर्माण) डी बी सिंह,, उप मुख्य बिजली इंजिनीयर (TRD) एस सी तिवारी सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |

Jhansidarshan.in