माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ललितकला संस्थान, बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झॉसी में 08 सितम्बर को
महाप्रबंधक महोदय माटीकला बोर्ड लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में माटीकला विपणन विकास सहायता प्रचार-प्रसार योजना के अर्न्तगत एक भव्य माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अनुराग त्रिवेदी उपमुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय, लखनऊ की अध्यक्षता में उoप्रo माटीकला बोर्ड झॉसी द्वारा किया जा रहा है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा माटीकला के कार्यो मे रूचि रखने वाले परम्परागत कारीगरों एवं शिल्पकारों तथा आम जनमानस से अपील की गई है कि माटीकला जागरूकता कार्यक्रम में स्थान ललितकला संस्थान, बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झॉसी में दिनांक 08.09.2023 समय प्रातः 11 बजे में पधारकर अवश्य भाग लें, इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना एवं निःशुल्क टूल किट्स योजना तथा कॉमन फैसलिटी सेन्टर जैसे उद्योगो के सम्बंध में जानकारी दी जायेगी, मिट्टी से बने पात्रों के सम्बंध में जो पर्यावरण के अनुकूल होते है एवं हमें बीमारियों से बचाते है आदि के संबन्ध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जायेगी। अधिक जानकारी के लिये जिला ग्रामोद्योग कार्यालय इलाइट सिनेमा के पीछे झांसी से सम्पर्क कर सकते हैं तथा दूरभाष नं0 05102441227 तथा मो0न0 7408410797 पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।