राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा,, राकेश कुमार राठौर
राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा,,
राकेश कुमार राठौर
नगर निगम के अधिकारी अपने दायित्वों की पूर्ति शासन की मंशानुरूप पूर्ण करें
सरकार की मंशानुरूप झांसी नगर निगम में गुजरात मॉडल की तर्ज पर विकास कार्य पूर्ण करने में अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें :मंत्री जी
आज माननीय राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग उत्तर प्रदेश श्री राकेश कुमार राठौर “गुरु” की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों के साथ नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर नगर आयुक्त ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अप्रैल से जुलाई 2023 तक राजस्व वसूली में झांसी नगर निगम प्रदेश में अव्वल रहा है। नगर निगम ने 37.35 फीसदी राजस्व वसूली की है। उन्होंने बताया कि बकायेदारों को नोटिस जारी करके कुर्की की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही कई सरकारी विभागों का भी शासन स्तर पर पैरवी करके भुगतान करवाया कराया गया। विश्वविद्यालय एवं इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई सरकारी विभागों ने सालों बाद लाखों रुपये जमा किए गए। अब नगर निगम राजस्व वसूली में प्रथम पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश में झांसी ने इस वित्तीय वर्ष में 37.35 फीसदी राजस्व वसूली की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभाग में संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को मंत्री जी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क मार्ग के किनारे बने नालों को ढकने के लिए आरसीसी की स्लिप का प्रयोग करें, जिससे अप्रिय घटनाओं पर नियंत्रण लग सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी अपने दायित्वों की पूर्ति शासन की मंशानुरूप पूर्ण करें। झांसी नगर निगम में गुजरात मॉडल की तर्ज पर विकास कार्य पूर्ण करने में अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करें। पशुपालकों द्वारा मकानों में अवैध रूप से दुग्ध डेयरी संचालित करने वाले पशुपालक से गृह कर के साथ-साथ कॉरपोरेट टैक्स वसूलने की व्यवस्था की जाए। गौशालाओं में पशुओं की चरही का निर्माण गोवंश की सुविधानुसार किया जाए, जिससे भोजन के समय गौवंश को किसी प्रकार की समस्या न हो।
बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम पुलकित गर्ग, नगर स्वास्थ्य अधिकारी राघवेन्द्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।