• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

पेशे से डॉक्टर,,प्रेमी प्रेमिका को मिलाने वाले को मिली तालिबानी सजा…

प्रेमी प्रेमिका को मिलाने वाले को मिली तालिबानी सजा।

झांसी में रस्सी से बांधकर बेरहमी के साथ चप्पलों से मारा गया , जहां जिसके हाथ पैर बांधकर सड़क पर घसीटा गया है । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मऊरानीपुर मोहल्ला शिवगंज में पेशे से डॉक्टर अपने घर मे लड़का लड़की की मुलाकात करा रहा था । जिसको लेकर लड़की के परिवार जनों ने उक्त युवक की चप्पलों से धुनाई कर दी। बताया गया है कि नरेंद्र आर्य पुत्र ओम प्रकाश आर्य झांसी रोड रतोसा तिगैला पर क्लीनिक खोले हुए रविवार के दिन वह अपने घर मोहल्ला टीला शिवगंज में पलँग पर बैठा था । तभी उसके साथ यह हादसा हुआ रास्ते मे घसीटकर हाथ ठेला पर बैठाकर जुलूस भी निकाला गया। यह दृश्य मोहल्ले बालो ने अपने कैमरे में कैद कर वीडियो वायरल कर दी। वही घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी। वही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

Jhansidarshan.in