• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी,,,नीमा की नवीन कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, क्षेत्रीय विधायक ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

नीमा की नवीन कार्यकारणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह, क्षेत्रीय विधायक ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

हर निर्धन को मिलेगा अच्छा और पूरा उपचार- डॉ०आलोक निरंजन अध्यक्ष,नीमा

कोंच(जालौन)- नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा की नवगठित कार्यकारणी का शपथ ग्रहण एक भव्य समारोह के दौरान नीमा के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारणी को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई।

हाल ही में नीमा की नवीन कार्यकारणी का गठन नगर के चिकित्सकों की बैठक में सर्ब सम्मति से हुआ था जिसमें डॉ०आलो क निरंजन को अध्यक्ष और डॉ०संजीव निरंजन को महामंत्री चुना गया था। कोंच नगर के आशीर्वाद होटल में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने नीमा अध्यक्ष डॉ० आलोक निरंजन एवं उनकी नवीन कार्यकारणी के उपाध्यक्ष डॉ० दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष डॉ०प्रदीप अग्रबाल, सहमंत्री उपेन्द्र निरंजन, ऑडिटर डॉ०अनिल झा को शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर विधायक ने नगर के चिकित्सकों के द्वारा कोरोना काल में किये गए सराहनीय कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की उन्होंने कहा कि कोरोना काल मे अपनी जान की परवाह किये बिना मरीजों का उपचार करके जो कार्य किया है, वह शब्दो में नही बया किया जा सकता है। इस मौके पर नीमा के पूर्व अध्यक्ष डॉ0दिनेश उदैनिया ने नगर में नीमा के द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यो के बारे में बताया उन्होंने कहा कि नीमा गरीब और असहाय लोगों के उपचार करने में हमेशा आगे रहा करती हैं, नए अध्यक्ष डा आलोक निरंजन ने अपने सम्बोधन में कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि हर निर्धन को पूरा उपचार मिले। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता , वरिष्ठ पत्रकार बृजेन्द्र मयंक, डॉ० राम करन गौर, डा.सुशील तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री, डॉ०अनुज निरंजन, डा.जितेन्द्र सिंह विकास राठौर, आनन्द गुप्ता, दिनेश बरदिया, आनन्द शर्मा, अजय तिवारी, दिलीप अग्रबाल, पुष्पेंद्र पटेल पिंकू फूलेला,हर्ष गुप्ता, जितेंद्र सिंह, अमित निरंजन सहित नगर के सभी चिकित्सक मौजूद रहे है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

Jhansidarshan.in