झांसी जनपद के कस्बा पूछ में 36 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,
-=- रिपोर्टर-=- नीरज लखेरा पूंछ
झांसी के पूॅछ थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में Bamba में शव मिलने से हड़कंप मच गया घटना की सूचना लगते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुटी है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहिचान मङोरा खुर्द निवासी भगवानदास पुत्र मनीराम के रूप में की गई, घटना के संबंध में मृतक व्यक्ति के दामांद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसकी मौत हुई है वो उसके ससुर हैं, वह ग्राम अमरौख के भोला गुर्जर के यहां खेती का कार्य करते थे, हमें सूचना मिली कि वह साईं कुआं के पास भोला गुर्जर के खेत के पास से निकले Bamba
में उनका शव पङा है, घटना की सूचना लगते ही हम लोग पहुंचे, घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दामांद ने अपने ससुर की हत्या की आशंका जताई है, मौके पर मिले जूते और डंडा हत्या की आशंका की ओर इंगित कर रहे हैं, इसके साथ ही जो पास में डंडा पड़ा मिला, उस पर खून के निशान लगे हैं, फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच में जुटी है। वाइट कमलेश मृतक का दामाद l रिपोर्टर नीरज लखेरा पूंछ