स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से नगर में अवेध तरीके से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर और पेथालोजी लैब,एडिटर रजनीश दुबे
एक स्पेशलिष्ट के नाम से कई लेब संचालित ,
प्रशासन की मिली भगत के चलते मऊ रानीपुर में स्वास्थ्य से संबंधित कई अवैध कारोबार चर्म सीमापर
झांसी के मऊ रानीपुर पुर में लोगो की जिंदगी से खिलवाड़ करने का कारोबार फल फूल रहा है इसमें कई लोगो की जाने भी जा चुकी हैं लेकिन विभागीय अधिकारी और प्रशासन ने अभी तक किसी अवेध कारोबार करने बालो के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की।
थाना लहचूरा के ग्राम सोनक पूरा निवासी रोहित तिवारी पुत्र संतोष तिवारी के द्वारा कोतवाली मऊरानीपुर पुलिस को दिए आवेदन में बताया की उसकी पत्नी के पेट में बच्चा था उसे बहुत तेज दर्द हो रहा था जिसे इलाज के लिए मऊ रानीपुर के एक निजी स्वस्थ्य केंद्र लाए। जिसका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला चिकित्सक ने कहा तो बह डी पी गुप्ता अल्ट्रासाउंड सेंटर मऊ रानीपुर के यहां अल्ट्रासाउंड कराया जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल बनाकर देदी।
चिकित्सक ने उपचार किया लेकिन मरीज को कोई आराम नही होने पर परिजन मरीज को उपचार के लिए झांसी ले गए। जहा चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराकर बताया की उसके गर्भ में जो बच्चा है बह तीन दिन पहले ही खत्म हो गया
चिकित्सक ने मृत बच्चा को ऑपरेशन के निकालकर प्रसूता की जान बचाई यदि बिलंब होता तो प्रसूता की भी जान जा सकती थी। उपरोक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर पूर्व में भी कई गंभीर आरोप लगै।लेकिन कोई करबाही न होने से अल्ट्रासाउंड सेंटर लगातार संचालित हो रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में उपरोक्त अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है