• Sun. Mar 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ही नहीं, अब बाइक से सफर करने पर भी देना होगा टोल टैक्स,रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कार ही नहीं, अब बाइक से सफर करने पर भी देना होगा टोल टैक्स,रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

जालौन : 26 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स का उद्घाटन यूपी के सीईओ के द्वारा कर दिया गया है। यानि, अब इस एक्सप्रेस वे से गुजरने के लिए आपको टोल टैक्स की कीमतें अदा करनी होंगी। हल्के वाहनों से लेकर भारी वाहनों के लिए 600 रुपए से लेकर 3900 रुपए के बीच टोल टैक्स तय किया गया है। इतना ही नहीं अब बाइक से सफर करने वालों को भी 1 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स देना होगा।

दरअसल, 296 किमी लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 16 जुलाई 22 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालौन के कैथेरी गांव से किया था। पिछ्ले 1 साल से इस एक्सप्रेस वे पर लोगों ने मुफ्त सफर का आनंद लिया, लेकिन यहां पर टोल टैक्स प्लाजा का उद्घाटन कर दिया गया है और अब यहां से गुजरने वाले लोगों को टोल टैक्स की कीमत अदा करनी पड़ेगी। अधिकतम दूरी तय करने वाले वाहनों को एक तरफ से 600 रुपए से लेकर 3900 रुपए के बीच में टोल टैक्स देना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे पर 6 टोल प्लाजा और 7 रैंप प्लाजा बनाएं गए हैं।

कार को 2.05 रुपए प्रति किमी तो, बाइक को 1रुपए प्रति किमी देना पड़ेगा टोल।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स वसूलने वाली कंपनी इंद्रदीप कंस्ट्रक्शन कंपनी के साथ यूपीडा का करार हुआ है और अब यह कंपनी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वाहनों से टोल वसूल करेंगी। 26 जुलाई यानि बुधवार को यूपीडा के सीईओ मनोज कुमार ने फीता काटकर टोल टैक्स प्लाजा का उद्घाटन कर दिया है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे टोल की वसूली के लिए 13 प्लाजा बनाएं गए हैं जिसमें से 6 टोल और 7 रैंप प्लाजा हैं। यूपीडा के अधिकारियों की मानें तो यहां से रोजाना 1000 वाहन गुजरते हैं। वहीं, यूपीडा के अधिशासी अभियंता कुमार गौरव के मुताबिक कार को 2.05 और बाइक को 1 रूपए प्रति कि.मी. के हिसाब से टोल टैक्स लिया जायेगा।

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

Jhansidarshan.in