• Fri. Jan 30th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बबीना नगर में चारो और लगा है गंदगी का अंबार,संक्रामक रोगों का खतरा, reporter गोविंद यादव

झाँसी के कस्बे के सभी वार्डो में गंदगी का अम्बार लगा है। विभिन्न मौहल्लों में लगे गंदगी के अम्बार के कारण लोगों को नाक पर रूमाल रखकर आवगमन करना पड़ रहा है। कूड़ा कचरा व गंदगी से निकल रही बदबू के कारण लोगो को कूड़ा घरो के सामने से निकलना भी मूस्किल साबित हो रहा है। नगर के प्रमुख मैन चौराहा पर बने कचड़ा घर में महिनो महिनो साफ सफाई न होने के कारण चारो और गंदगी है गंदगी फैली हुई है वहा के निवासीयो का बुरा हाल है वहा से निकलने वाले लोगो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है गंदगी फैली होने कारण आवारा जानवर का दिन भर झुंड लगा रहता है जो राहागीरो का निशाना बना रहे है। दुकानदारो को गंदगी के वीच रहने पर मजबूर हो रहे है नगर के ज्यादातर सभी कचडा घरो का यही हाल है जहा चारो और सड़क पर गंदगी फैली हुई है हमारे देश के प्रधान मंत्री जी खुद गंदगी साफ करने का काम रहे है वही बबीना नगर में स्वच्छ भारत अभियान को पलिंदा लगाया जा रहा है वही कई लोगो का यह भी कहना है कि नगर के लोगो पर भी सक्त कार्यवाही कि जानी चाहिये जो खुले में अपने घर के बाहर गंदगी फैला रहे है कचडे को कचडा घर मे न डाल कर सड़को पर फेंक रहे है। तभी हमारा बबीना नगर स्वच्छ भारत अभियान मे हिस्सा ले सकता है।

 

पत्रकार गोविंद यादव

Jhansidarshan.in