• Sat. Sep 21st, 2024

*जियो 5G की कोंच में सेवा हुई लॉन्च,जियो के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाई खुशी*

*जियो 5G की कोंच में सेवा हुई लॉन्च,जियो के कर्मचारियों ने केक काटकर मनाई खुशी*

*ढोल नगाड़ों के साथ कोंच नगर में जियो कर्मचारियों ने निकाली बाइक रैली, 5G सुविधा के बारे में लोगों दी गई जानकारी*

आज कोंच में जियो 5G सुविधा का शुभारंभ शुरू हो गया है। जियो कर्मचारियों ने 5G सुविधा शुरू होने पर केक काटकर जश्न मनाया।

कोंच में जियो ऑफिस में 5G सुविधा के शुभारंभ होने के सुअवसर पर केक काटकर जश्न मनाया गया,तो वहीं जियो के अधिकारियों ने इस सुविधा के बारे में स्थानीय लोगों जानकारी दी और बाइक रैली को ढोल नगाड़ों के साथ कोंच नगर में रवाना किया। इसके साथ ही जियो 5G की सुविधा के बारे में बाइक रैली में शामिल लोगों ने विस्तार से जानकारी दी। जियो 5G के लॉन्च होने पर जियो सेंटर मेनेजर शंकर सिंह ने बताया कि कोंच में जियो 5G की सुविधा आज से लॉन्च हो गयी है।कोंच नगरवासी जियो की इस फास्ट सेवा का अब आनन्द उठाएं। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक क्लिक पर बिना किसी प्रोसेसिंग बिना कोई देरी हुए इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जियो 5G का अनुभव एक अलग ही तरीके का रहेगा और नागरिकों के मन को खूब लुभायेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही मार्केट में जियो 5G के फोन भी कम कीमत पर मिलेंगे। इस मौके पर जियो फाइनेंस ऑफिसर गंगा सिंह ने कहा कि सभी नगरवासी कोंच में शुरू हुई जियो 5G सुबिधा का आनंद बेहतरीन ढंग से उठाएं। उन्होंने कहा कि जियो की सेवा हमेशा ही ग्राहकों के लिए उत्तम सेवा देने का काम करती है और आगे भी इसी तरह के अच्छे अनुभव प्रदान करती रहेगी। वहीं इस मौके पर जियो के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित जियो कोंच शहर के डिस्ट्रीब्यूटर पत्रकार वरुण गुप्ता सिकरी वाले मौजूद रहे। जिसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर वरुण गुप्ता(अंशुल) ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंच में जियो 5G की सुविधा लॉन्च होना निश्चित ही एक बड़ी बात है, जियो कम्पनी द्वारा मुझे जो भी निर्देश दिए जाएंगे उसी तरीके से जियो 5 जी के लिए कार्य किया जाएगा और नागरिकों को जियो 5जी का लाभ पहुंचाने का भरसक प्रयास किया जाएगा।

रविकांत द्विवेदी, जालौन यूपी

You missed