*ग्राम मैदुआरा के बरियन सरकार पर लगा दिव्य दरबार* *रिपोर्ट-,कृष्ण कुमार*
By
Sep 21, 2022
*ग्राम मैदुआरा के बरियन सरकार पर लगा दिव्य दरबार*
*रिपोर्ट-,कृष्ण कुमार*
झांसी।। आपको बाता दें कि झांसी के पत्रकारों को जब पता लगा कि मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ तहसील लिधौरा के ग्राम मैदुआरा में बरियन सरकार के नाम से श्री सिद्ध हनुमान जी महाराज का स्थान है, जहां पर प्रत्येक मंगलवार को एक दिव्य और अद्भुत दरबार लगाया जाता जहां पर बरियन सरकार के महन्त रिशि कृष्ण शास्त्री द्वारा फरियादी के बिना बताए ही पर्चे पर फरियादी की समस्या लिखकर उसका निदान करते हैं। दरबार की जांच पड़ताल के लिये पत्रकारों की टीम बरियन सरकार धाम पहुंची जिसमें झांसी से संबाददाता कृष्ण कुमार भी बरियन सरकार के दरबार में पहुंचे और वहां पर लगे दरबार की बारीकी से जांच पड़ताल की लोगों से दरबार के बारे में भी पूछताछ की तो वहां पर लोगों ने बताया कि बरियन सरकार के महन्त एक दिव्य पुरुष हैं वह लोगों की समस्यायें पहले से ही पर्चे पर लिखकर बता देते हैं और उनका निदान भी करते हैं। वहीं लोगों ने यह भी जानकारी दी है कि बो जब से इस दरबार में आये हैं उनके रोंगों में काफी सुधार हुआ है। दरबार में हजारों की संख्या भक्तगण मौजूद रहते हैं तथा दरबार बरियन सरकार की जय जयकार के नारों से गुंजायमन हो रहा है। संबाददाता द्वारा बताया गया है कि दरबार में जो कुछ भी दिखाया जा रहा वह सब कुछ पूर्ण रूप से सत्य एवं सही है।