• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*170 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारंभ,वेदध्वनि के बीच अवतीर्ण हुए राम भरत लक्ष्मण व रिपुदमन के सजीव श्रीविग्रह*

By

Sep 21, 2022

*170 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का हुआ शुभारंभ,वेदध्वनि के बीच अवतीर्ण हुए राम भरत लक्ष्मण व रिपुदमन के सजीव श्रीविग्रह*

जनपद जालौन के कस्बा कोंच में होने वाली ऐतिहासिक अनुष्ठानी रामलीला का आज विधिवत विधि-विधान के साथ शुभारंभ हो गया है ठीक दोपहर 12 बजे श्री रामलीला रंगमंच पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न जी का प्राकट्य हुआ, इस अवसर पर अनुष्ठान आदि का निर्वहन अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार गौड़ वंशीय परिवार के सदस्य नमन चतुर्वेदी(गोपू) कर रहे थे। क्योंकि चतुर्वेदी परिवार के पूर्वजों द्वारा ही रामलीला को स्थापित करना माना जाता है । यह रामलीला लिम्का बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुकी है। क्योंकि यहां की रामलीला की अलग-अलग विशेषताएं भी हैं कुछ लीलाएं मंच पर ना होकर मैदानों में आयोजित की जाती है जिनको देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ भी उमड़ती है। यह परंपरा पिछले 170 वर्षों से अनवरत चली आ रही है इस रामलीला में अभिनय करने वाले पात्र किसी भी प्रकार का कोई भी पारिश्रमिक नहीं लेते हैं और सारे अभिनय बिल्कुल जीवंत-रूप में स्थानीय लोग ही निभाते हैं तथा श्रीराम लक्ष्मण भरत व शत्रुघ्न 10 से 15 वर्ष के बीच के ही ब्राह्मण बालकों को बनाया जाता है। जिनकी पूरे नगर में भक्ति भाव से पूजा अर्चना भी की जाती है ।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in