*’भारत को जानो’ प्रतियोगिता में धंजा और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रहे अव्वल*
By
Sep 20, 2022
*’भारत को जानो’ प्रतियोगिता में धंजा और सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल रहे अव्वल*
जालौन :-कोंच भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता का द्वितीय चरण शाखा स्तर पर संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पहला स्थान पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा और सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोंच ने प्राप्त किया। भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं प्रांतीय महासचिव अजय मेहतेले व भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय प्रभारी रीतेश तरसौलिया के विशिष्ट आतिथ्य में संजोए गए कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राजीव कुमार रेजा ने की। प्रतियोगिता प्रभारी प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह निरंजन, महिला संयोजिका डॉ. नीता रेजा, पूर्व प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर एवं शशि अग्रवाल आदि भी मंचस्थ रहे। संचालन शाखा सचिव शैलेंद्र सर्राफ ने किया। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय धंजा की टीम प्रथम स्थान पर रही जबकि द्वितीय स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान शिशु मंदिर बजरिया ने प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज एवं तृतीय स्थान पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की टीम रही। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं शेष प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।