• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*लेखपाल ने लिखाई अधिवक्ता के खिलाफ झूठी F I R*

By

Sep 17, 2022

*लेखपाल ने लिखाई अधिवक्ता के खिलाफ झूठी F I R*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। आज दिनांक 17/9/22 को बार संघ गरौठा के सभी वकीलों के द्वारा मीटिंग की गई जिसमें लेखपाल द्वारा झूठी FIR अजय कुमार यादव के खिलाफ गई है। लेखपाल द्वारा लिखाई गई झूठी FIR पर चर्चा हुई उन्होंने बताया कि वो लेखपाल साहब के पास खसरा बनवाने हेतु उनके पास गए हुए थे उस वक्त लेखपाल महोदय शराब पी रहे थे जब उन्होंने कहा की साहब खसरा बनवना है तो उसने सेवा शुल्क हेतु 2000 रुपया की माँग की जब उन्होंने रिस्वत देने से मना किया तो लेखपाल साहब गुस्सा हो गये और वकील साहब पर चिलाने लगे और उनके 2 साथी जो शराब पी रहे थे तीनों मिलकर वकील साहब के साथ गाली गलोज करने लगे और चंद्र प्रकाश मारने की धमकी देने लगा और कहा की अगर 2000 हज़ार रुपया नहीं दोगे तो कार्य नहीं होगा और दूसरे दिन लेखपाल रोहित वीर ने वकील साहब के ऊपर झूठी FIR थाने मे आकर दर्ज करा दी आज बार संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह सेगर, महामंत्री अवधेश प्रताप सिंह परिहार , सूरजपाल सिंह, उदय प्रताप ,सुधीर मोदी, दीपेंद्र परिहार, ब्रजेन्द्र पाल , सुशील पाठक, अनेक यादव, प्रमोद राय, अजय प्रकाश यादव,जगपाल यादव,अय्यूब सिद्दिकि आदि सभी वकील शामिल रहे और रिस्वत के खिलाफ मीटिंग की और वार संघ अध्यक्ष ने कहा है कि अगर लेखपाल के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो समस्त अधिवक्ता सोमवार के दिन जिलाधिकारी (D.M) के समक्ष झाँसी जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Jhansidarshan.in