*सेंट मैरी विद्यालय में उड़ाई गयी शासन के नियमों की धज्जियां, विद्यालय में देखने को मिले बच्चे*
By
Sep 17, 2022
सेंट मैरी विद्यालय में उड़ाई गयी शासन के नियमों की धज्जियां, विद्यालय में देखने को मिले बच्चे
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी।। तहसील गरौठा के अंतर्गत आने वाले कस्बा गुरसरांय क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल में आज शासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। जहां एक ओर जिलाधिकारी झांसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी झांसी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2022 को अत्यधिक वर्षा होने के कारण झांसी जिले के समस्त विद्यालयों को बंद करने के आदेश दिए गए थे। वहीं यह आदेश कल दिनांक 15 सितंबर को लोगों के पास पहुंच गया था इसके बावजूद भी गुरसरांय क्षेत्र के सेंट मैरी विद्यालय के प्राचार्य माल्विन डिसूजा द्वारा शिक्षण संस्थान को जिला अधिकारी के नियमों को ताक पर रखकर विद्यालय खोला गया। इस संदर्भ में जब विद्यालय के प्रधानाचार्य माल्विन डिसूजा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकार का कोई भी आदेश नहीं मिला था जिसके चलते उन्होंने विद्यालय खोला था जब मीडिया कर्मियों ने विद्यालय के प्रिंसिपल से बात की तो उन्होंने कहा न हम जिलाधिकारी के आदेश को मानते हैं ना उपजिलाधिकारी के ना बेसिक अधिकारी के हम जब चाहेंगे स्कूल खोलेंगे जब चाहेंगे बंद करेंगे मीडिया ने जब कहा की आदेश ऊपर से है तो वहां के फादर प्रिंसिपल महोदय कहने लगे ऐसे आदेश को ठेंगा दिखाता हूं मैं न योगी को मानता हूं न मोदी को मानता मेरा स्कूल अपने मनमानी से चलेगा। एक ओर जहां शिक्षा मंत्री द्वारा एवं मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा को लेकर विशेष महत्व दिया जाता है वहीं दूसरी ओर कुछ ऐसे भी शिक्षक हैं जो अपने ही विभाग द्वारा दिए गए आदेशों की बेखौफ होकर उड़ा रहे हैं धज्जियां।