*पति ही निकला पत्नी का कातिल पत्नी के शव को बांधकर फेंका था रेबन की लखेरी नदी में*
By
Sep 16, 2022
*पति ही निकला पत्नी का कातिल पत्नी के शव को बांधकर फेंका था रेबन की लखेरी नदी में*
रिपोर्ट, कृष्ण कुमार
झांसी।। टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रेवन (लखेरी नदी) में मिले महिला के शव के मामले में आज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए महिला की हत्या करने वाले उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया है कि हत्या का कारण जमीन बेचने को लेकर हुआ विवाद है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की 5 सितंबर को टोडी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में लखेरी नदी में भूसा की बोरी में मिले महिला के शव की शिनाख्त गुरसरांय नारायणपुरा मोहल्ला निवासी नन्हे उर्फ अरविंद ने अपनी बहन इंद्रा देवी के रूप में की थी। घटना स्थल का निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर घटना क्रम हत्या का प्रतीत हुआ था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस का शक इंद्रा के पति राजू उर्फ राजकिशोर निवासी ग्राम स्यावरी मऊरानीपुर की ओर गया मृतक के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की उसने दो वर्ष पूर्व इंद्रा से विवाह किया था। इंद्रा के नाम गांव में काफी जमीन थी राजू उर्फ अरविंद अपना नया कारोबार चलाने के लिए इंद्रा पर जमीन बेचने का दबाव बनाता था। जिसको लेकर दोनो में कई बार झगड़ा हो चुका था, घटना वाले दिन भी दोनों मे विवाद हुआ था पति द्वारा पत्नी का गला दबाकर हत्या करके उसे भूसे के बोरे में बंद कर रेवन के पास निकली लखेरी नदी में फेंक दिया था, जिसका पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।