• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में एक ऐसा गाँव जहां नहीं है श्मशान,बारिश में टीन शेड लगाकर लोगों करना पड़ता है अंतिम संस्कार,स्थानीय लोग मांगते हैं बारिश में किसी की मौत ना होने की दुआ*

By

Sep 15, 2022

*जालौन में एक ऐसा गाँव जहां नहीं है श्मशान,बारिश में टीन शेड लगाकर लोगों करना पड़ता है अंतिम संस्कार,स्थानीय लोग मांगते हैं बारिश में किसी की मौत ना होने की दुआ*

जालौन:-यह मामला जालौन जिले के कोंच विकासखंड के ग्राम नरी का है जहां एक बुजुर्ग महिला की मौत होने के बाद अंतिम समय में दाह- संस्कार के लिए श्मशान घाट तक नसीब नहीं हुआ।
जनपद जालौन में विकास के दावों की पोल खोलने वाला एक मामला सामने आया है जहां आज भी ऐसे हालात हैं कि तेज बारिश में यहां लोगों को अंतिम समय में भी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। गाँव में श्मशान घाट भी नहीं होने पर तिरपाल के नीचे या लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर अंतिम संस्कार किया जाता है।

जालौन जिले के कोंच विकासखंड के ग्राम नरी की तस्वीरें विकास की हकीकत बयां कर रही हैं इन हालातों में लोग भी कहने लगे हैं कि हम हमेशा से ही सरकार की नाकामी को छुपाते रहते हैं लेकिन सरकार या प्रशासनिक अधिकारी इस दिशा में ध्यान नहीं देता है जालौन जिले के कोंच तहसील के नरी गाँव में मुक्तिधाम ही नहीं है। तेज बारिश के समय खेत में लकड़ियों के सहारे टीन खड़ा कर उसके नीचे शव का अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। खासकर बारिश के दिनों में लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in