• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महिला ने ग्राम के ही व्यक्ति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

By

Sep 15, 2022

महिला ने ग्राम के ही व्यक्ति पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

गरौठा झांसी।। मामला कोतवाली गरौठा अंतर्गत ग्राम निपान का है, जहां पर त्रिवेणी पत्नी रामकुमार अहिरवार ने आज पुलिस क्षेत्राधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 6 सितंबर 2022 को समय करीब 7:00 बजे शाम वह अपने घर के अंदर बैठी थी तभी गांव का ही प्रमोद पुत्र अनंतलाल साहू मेरे मकान के अंदर घुस आया और मुझे अकेला पाकर बुरी नियत से पकड़ लिया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुए उसने मेरे कपड़े फाड़ दिए जिस पर मैंने शोर मचाया तो मौके पर मेरी सास विमला व मेरे ससुर चिंटू व गांव के अन्य व्यक्ति आ गए परिजनों ने उक्त व्यक्ति को ललकारा तो प्रमोद साहू मेरे साथ गाली गलौच व जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए भाग गया थोड़ी देर बाद मेरे पति घर आए तो मैने उक्त घटना की सारी जानकारी दी और अपने पति के साथ उसके घर उलाहना देने गई तो उसके घर वालों ने भी मेरे पति को बुरी बुरी गालियां दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया
इसकी शिकायत महिला ने कोतवाली गरौठा में भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई आज महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in