*जालौन में 15 सितम्बर से शुरू होगा आयुष्मान पखवाड़ा*
By
Sep 14, 2022
*जालौन में 15 सितम्बर से शुरू होगा आयुष्मान पखवाड़ा*
आज जनपद जालौन के उरई मुख्यालय स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में आयुष्मान पखवाड़े को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एन. डी. शर्मा ने बताया कि 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 तक विशेष अभियान के तहत आयुष्मान पखवाडा चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को 5 लाख तक का निःशुल्क उपचार पंजीकृत राजकीय व निजी चिकित्सालय में उपलब्ध है। जिसका लाभ लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवा कर अवश्य लें. और यदि कोई अस्पताल उपचार में कोई अनियमितता करता है तो तत्काल अवगत कराये, जिससे कि कार्यवाही की जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद में लगभग एक लाख पच्चीस हज़ार लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। वर्तमान में जनपद में कुल 17 अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं, जिनमें 11 राजकीय अस्पताल हैं एवं 6 निजी अस्पताल हैं। इस अभियान के दौरान शत प्रतिशत लाभाथियों को सत्यापित करते हुए उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।