• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*परिवहन विभाग (आरटीओ ऑफिस) में पड़ा छापा,दलालों और प्राइवेट कर्मियों पर गिरी गाज*

By

Sep 14, 2022

*परिवहन विभाग (आरटीओ ऑफिस) में पड़ा छापा,दलालों और प्राइवेट कर्मियों पर गिरी गाज*

जालौन:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सात सूत्रीय भ्र्ष्टाचार संबंधी शिकायतों का असर आखिरकार दिखने लगा है, जिसके चलते बुधवार को करीब 3 बजे जांच दल ने परिवहन परिसर में धरपकड़ शुरू कर दी, आए हुए जांच दल ने परिसर का दरवाजा बंद करते हुए जैसे ही लोगों से पूछताछ शुरू की तो अंदर घुसे हुए दलाल और प्राइवेट कर्मी यहां वहां भागने लगे कुछ पीछे की दीवार फांद कर भागने में सफल हो गए और कुछ को जांच दल ने धर दबोचा। जांच दल के अधिकारियों ने सभी के नाम नम्बर और एआरटीओ आफिस आने की वजह पूछी और एक रजिस्टर में नाम लिखना शुरू कर दिया। जब कुछ नाम बताने में असमर्थ नज़र आए तो उनको जांच दल में आए पुलिसकर्मियों ने पकड़ कर अलग बैठा लिया। जिन लोगों ने सही जानकारी दी उनको छोड़कर बाकी प्राइवेट कर्मियों और दलालों को बैठा कर उनसे पूछताछ की जा रही है। ख़बर लिखे जाने तक पकड़े गए संदिग्ध लोगों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in