• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में मलकपुरा पंचायत के ग्राम प्रधान बने वाटर हीरो*

By

Sep 13, 2022

*जालौन में मलकपुरा पंचायत के ग्राम प्रधान बने वाटर हीरो*

जालौन:-भारत सरकार के *जलशक्ति मंत्रालय* द्वारा अगस्त माह में देशभर में कुल ६ लोगों को *वाटर हीरो* (जल नायक) पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इन ६ लोगों में से ३ उत्तरप्रदेश के हैं।
इनमें अमित, ग्राम पंचायत मलकपुरा के ग्राम प्रधान हैं। पड़ोसी जनपद बांदा के जिलाधिकारी अनुराग पटेल एवं मेरठ के दिव्यांश भी प्रदेश से ये पुरस्कार के लिए चुने जाने वाले अन्य दो प्रतिभागी हैं।
ग्राम प्रधान अमित को ये पुरस्कार ग्राम पंचायत में *जल संरक्षण* के लिए दिया गया है, जिसमें *सेडीमेंटेशन के जरिए प्रदूषित जल का उपचार और जल पुनर्भरण* का अभिनव प्रयास प्रमुख है।
ग्राम पंचायत मलकपुरा समावेशी और धारणीय विकास के लिए अपनी पहचान बना रही है। बात चाहे *पर्यावरण* संरक्षण की हो, *स्वास्थ्य* की हो, महिलाओं को *स्वरोजगार* की हो या भी *शिक्षा* की, पंचायत में इन क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में *राष्ट्रीय शिक्षा नीति-२०२०* को (अंशताः/पूर्णतः) में लागू करने वाली ग्राम-पंचायत मलकपुरा, *देश की संभवतः पहली पंचायत है।
अभी कुछ दिन पहले ही मलकपुरा विद्यालय में *तिथि भोजन* (मिड डे मील) की थाली पूरे भारत में चर्चा का विषय बनी थी।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in